Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

वीरेश शांडिल्य ने कैप्टन राजेन्द्र शर्मा को विश्व हिन्दू तख्त का पंचकूला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

वीरेश शांडिल्य का आह्वान : हिन्दू धर्म व सनातन धर्म की रक्षा बाला साहेब ठाकरे की तरह करेंगे , सनातनी मस्तिष्क पर तिलक लगायें, शिखा रखें, मन्दिर जाएँ और जनेऊ धारण करें

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 01 Jul 2023

Last updated on: Jul 01, 2023, 00:00 IST

विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य का पंचकूला के सेक्टर-27 में कैप्टन राजेन्द्र शर्मा के निवास पर सैंकड़ों सनातनियों ने जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य को पगड़ी,परसा, दोशाला देकर कैप्टन राजेन्द्र शर्मा,आयुर्वेदिक बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. संजय अत्री ने सम्मानित किया । 

इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य ने सैंकड़ों सनातनियों जिनमे महिलाएं भी थी उन्हें श्री राम के चित्र लगे पटके गले में पहनाकर सनातन धर्म व सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिलवाया । इस अवसर पर शांडिल्य के साथ विश्व हिन्दू तख्त के वरिष्ठ नेता हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य,महेश गनेरीवाला,मदन भारद्वाज,शिवरंजन,पंकज शर्मा भी मौजूद थे । 

विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने सबसे पहले भारतीय सेना में कैप्टन रहे राजेन्द्र शर्मा को विश्व हिन्दू तख्त की जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें पंचकूला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है और पंचकूला जिला के पदाधिकारी बनाने का भी अधिकार सौंपा । शांडिल्य ने अपने क्रांतिकारी भाषण में सनातनियों को सुभाष चन्द्र बोस का नारा याद दिलाया- तुम मुझे खून तो मैं तुम्हे आजादी दूंगा इस पर शांडिल्य ने कहा सनातनी व हिन्दू समाज उनका साथ दें सनातन धर्म की रक्षा व हिन्दू धर्म की रक्षा व ढाल वह खुद बनेंगे । 

उन्होंने कहा अगर हिन्दू घटा तो देश बटा, वहीँ उन्होंने कहा जल्द ही यूनिफार्म सिविल कोड (सामान नागरिकता कानून) के पक्ष में देशभर में विश्व हिन्दू तख्त हस्ताक्षर अभियान छेड़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह कानून लागू करने की मांग की जाएगी l उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक का आभार व्यक्त किया जो आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रहित में सामान नागरिकता कानून लागू करने के लिए मोदी का समर्थन किया । आज देश की हर राजनितिक दल को इसका समर्थन करना चाहिए ।

विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा वह बाल ठाकरे तो नहीं बन सकते लेकिन बाल ठाकरे की तरह विश्व और हिन्दुस्तान में बैठे हर हिन्दू की लड़ाई लड़ेंगे और सनातन को मजबूत करने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे । उन्होंने कहा कि आजकल उनके पास शिकायतें आ रही है कि मुस्लिम समाज के लोग हिन्दू नाम रखकर हिन्दुओं की लड़कियों को गुमराहकर उनके साथ खिलवाड़ कर रहे है और उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे है । 

उन्होंने कहा समय रहते ऐसे शरारती मुसलमान या तो पाकिस्तान चले जाए या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहे । शांडिल्य ने 100 करोड़ सनातनियों से आह्वान किया कि तिलक लगाये,जनेऊ धारण करें और एक दिन अपने इष्ट देवता के मंदिर में जाकर पूजा करें हनुमान चालीसा का पाठ करें,आरती करें इससे सनातन मजबूत होगा । 

वहीँ उन्होंने सेक्टर-27 में कोई भी मंदिर नहीं है जिसके बाद यहाँ मन्दिर का निर्माण होगा इसके लिए नवनियुक्त विश्व हिन्दू तख्त के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा को कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए है और कहा कि किसी भी सनातनी हिन्दू को दुःख तकलीफ हो या दुसरे लोग उन्हें दबाने की कोशिश करें तो वह अपनी नाराजगियां व मन-मुटाव भूल संगठित हो जाएँ । 

विश्व हिन्दू तख्त का ध्येय सनातन धर्म जो हजारों वर्ष पुराना है उस संस्कृति को पुन: मजबूत करना है और अपने बच्चों को स्कूल के साथ-साथ मंदिर में जाने की शिक्षा दें और उन्हें मंदिर जाने के फायदे बताएं । साथ ही विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने आह्वान किया कि घरो में परसे, तलवार, डंडे तो रखें ही बल्कि हथियारों के लाइसेंस बनवाएं ताकि जब सनातन पर हमला कोई बोले तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जा सकें । 

उन्होंने कहा कि सनातनियों इज्जत व लट्ठ दोनों देने का संकल्प लेना चाहिए ताकि जिसे जो भाषा समझ आयें उसे उसी भाषा में समझाया जाएँ । साथ ही उन्होंने कहा पंचकूला जिला पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल की देन है जिस भजन लाल की सुबह हवन व गौपूजा के साथ होती थी । 

उन्होंने साथ ही श्री माता मनसा देवी को नमन करते हुए कहा कि जिस विश्व हिन्दू तख्त का गठन भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर सरयू नदी से महारती के पश्चात संतो की मौजूदगी में हुआ उस विश्व हिन्दू तख्त को पूरे विश्व में मजबूत कर सनातनियों को एक मंच पर लेकर आयेंगे । 

शांडिल्य ने कहा किसी खंडित मंदिर हो तो विश्व हिन्दू तख्त को सूचित करें और हर घर में विश्व हिन्दू तख्त का ध्वज व होर्डिंग लगायें और कोई भी सनातनी मदद के लिए आयें तो सम्मानजनक तरीके से हर सनातनी उसकी मदद करें । जल्द ही विश्व हिन्दू तख्त का टोल फ्री नंबर ऑनलाइन उपलब्ध होगा ।

इस अवसर पर हरियाणा मास्टर एथलीट एसोसिशन के महासचिव आर.के शर्मा,कर्नल रोहित मित्तल,जयपाल सिंह चौहान,जितेन्द्र शर्मा,सीता राम शर्मा, बबलेश शर्मा,रमेश चन्द्र शर्मा, निशि गुप्ता,महावीर जोशी,राजकुमार, धर्मवीर,विशाल शर्मा कालका,टीआर शर्मा, संजय पंडित, विजय भारद्वाज, रामफल वत्स, आनंद पंडित, अशोक शर्मा,राज बाला शर्मा,आरडी गौतम,माया यादव, राजेश यादव, जोधराम जांगडा,सीमा शर्मा,दलबीर सिंह, चन्द्रो देवी, गौरव गिल, रोहित गिल, राहुल शर्मा,महेंद्र सिंह, सीमा सिंहक कविता कुमारी, राजेश कुमार, साधूराम सैनी, सतीश कौशिक, सुनील स्वामी, वीरेंद्र शर्मा, कर्म सिंह कुंडू, रामप्रकाश अनेजा, रामकुमार सहित भारी तादाद में सनातनियो को वीरेश शांडिल्य ने विश्व हिन्दू तख्त की सदस्यता ग्रहण करवाई । इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कैप्टन राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि जल्द ही पंचकूला की जिला कार्यकारिणी का गठन होगा और उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें वीरेश शांडिल्य ने दी है उसके लिए वह उनके आभारी है वह निष्ठा व ईमानदारी से सनातन को मजबूत करने के लिए पंचकूला में कार्य करेंगे ।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD