Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंडित संतराम मेरे जीवन के आदर्श: सुधीर शर्मा

दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sudhir Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Jun 2023

Last updated on: Jun 30, 2023, 00:00 IST

पंडित संतराम जी मेरी लाइफ के हीरो हैं। उन्होंने मुझे एक ही मंत्र दिया कि जनता ही जनार्दन है। इसी मंत्र पर आगे बढ़कर जनता को सर्वोपरि मानकर काम करता हूं। 

ये उद्गार धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश के दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर व्यक्त किए। दाड़ी स्थित कांग्रेस ऑफिस में अपने पिता स्वर्गीय पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर सुधीर शर्मा ने सैकड़ों लोगों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

सुबह 11 बजे दाड़ी आफिस में शुरू हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग आए। सुधीर शर्मा ने कहा कि पंडित संतराम का जीवन आदर्शों और मूल्यों से भरी जीवन रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंडित संत राम गाड़ियों की जगह बसों में सफर करते थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल सकें। उन्होंने कहा कि पंडित संतराम अपना जीवन सादगी, ईमानदारी, गरीबों और समाज की सेवा में गुजारा। 

उन्हें याद करते हुए सुधीर शर्मा ने बताया कि उनके पिता पंडित संतराम ने उन्हें भी यही शिक्षा दी कि जो शक्ति सत्ता के रूप में प्राप्त हुई है, उसे सही दिशा में और लोगों की भलाई के लिए उपयोग में लाना। उन्होंने कहा कि वे पंडित संतराम जी के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं और धर्मशाला और हिमाचल के हित में सैकड़ों परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वे सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं और आगे भी इसी पर कायम रहेंगे। उनके लिए जनता ही जनार्दन है। दाड़ी स्थित कांग्रेस आफिस में हुए कार्यक्रम में दिवंगत कांग्रेस नेता पंडित संतराम को सैकड़ों लोगों ने नमन किया। 

अपने संबोधन में वक्ताओं ने बताया कि पंडित संतराम ने अपनी सादगी के बूते जनता के दिलों में जगह बनाई तथा वे विधायक, मंत्री व संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सौकणी दा कोट में रक्तदान शिविर

दाड़ी में कार्यक्रम के बाद सुधीर शर्मा ने सौकणी दा कोट पंचायत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत की। सौकणी दा कोट के अंबेडकर भवन में  युवाओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इसमें युवा रक्तदान करने के लिए पहुंचे। इस दौरान यहां चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। यहां लगे मेडिकल कैंप में मरीजों की फ्री जांच के साथ उन्हें निशुल्क दवाएं भी बांटी गईं। 

तदोपरांत युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला अस्पताल में मरीजों को फल व जूस बांटा।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD