Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 116वां दिन : सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : अभय चौटाला

कहा - देश के प्रधानमंत्री ने अमेरिका में डुबोई देश की साख, इनेलो को लेकर युवाओं में भारी उत्साह, बदलाव लाने का लिया संकल्प

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद , 26 Jun 2023

Last updated on: Jun 26, 2023, 00:00 IST

बेशक टीवी या अखबारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे को लेकर अलग खबरें प्रसारित की जा रही है मगर हकीकत यही है कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका के व्हाइट हाउस के सामने न केवल आलोचना हुई है बल्कि उन्होंने देश की साख को भी डुबोने का काम किया है। 

यह बात परिवर्तन पदयात्रा के तहत सोमवार को फतेहाबाद शहर में पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कही। इस दौरान जहां चौटाला ने परिवर्तन पदयात्रा के प्रति जानकारी सांझा की तो वहीं देश और प्रदेश के ताजा हालातों को लेकर केंद्र व प्रदेश की गठबंधन सरकार को भी घेरा। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के नेताओं की भी पोल खोली।

अभय चौटाला ने कहा कि उनकी परिवर्तन पदयात्रा 24 फरवरी को मेवात के सिंगार गांव से शुरू हुई थी जो अब तक 14 जिलों, 56 विधानसभाओं, 1150 से अधिक गांवों व करीब 2300 किलोमीटर का फासला तय कर चुकी है। इस यात्रा का गांवों, शहरों हर जगह पर भारी उत्साह के साथ स्वागत हुआ है। 

इस परिवर्तन पदयात्रा की लहर चल पड़ी है और इसी माहौल को देखकर वे साफ कह सकते हैं कि आने वाला समय इनेलो का है। अब देश में बदलाव का दौर शुरू हो गया है और यही कारण है कि केंद्र व प्रदेश की गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस अहंकारी सरकार की तानाशाही और लोकविरोधी नीतियों के कारण देश एक प्रकार के आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। 

लेकिन अब वो समय दूर नहीं है जब इन लोगों को चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। लोग अपने हक अधिकार को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण ही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने देश के थर्डफ्रंट बनाने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाए और फतेहाबाद में रैली में इसकी शुरूआत की गई जो अब साकार रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि गैर-भाजपाई दलों को आपसी स्वार्थ और मतभेद भुला कर इस तीसरे दल में एकता के साथ भाजपा के खिलाफ लड़ना होगा और निश्चित रूप से इसके सार्थक परिणाम हासिल होंगे। इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणा के लोग पिछले करीब साढ़े 18 सालों से बर्बादी का दंश झेल रहे हैं। 

ये लोग पहले कांग्रेस और अब भाजपा गठबंधन के झूठ के जाल में ऐसे फंसे कि अब सभी वर्ग के लोग पछतावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले 10 साल कांग्रेस ने हरियाणा को तबाह किया तो अब पिछले साढ़े 8 साल से भाजपा-जजपा की सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। नई पीढ़ी को भी पता है कि इनेलो की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। 

इनेलो के शासनकाल में जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने जो कहा उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि अब भी वे लोगों के बीच जाकर जो वादे कर रहे हैं, उसे पूरा करके ही दिखाएंगे क्योंकि झूठ की बुनियाद लंबे समय तक टिकी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि इनेलो सदैव विकास की पक्षधर रही है। 

हमारी सरकार ने कभी झूठ और छलावे की राजनीति नहीं की मगर वर्तमान दौर में सत्ता में बैठे लोग सिवाय झूठ के और कुछ नहीं कर रहे। कमोबेश ऐसी ही नीति पर केंद्र सरकार भी चल रही है। जो भी विपक्षी दल आवाज उठाता है तो उसे ईडी और सीबीआई की आड़ में दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इनेलो न कभी झुकी है और न ही झुकेगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD