Wednesday, 01 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं से ओर मजबूत हुई पार्टी मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह संगरूर में मीत हेयर के कार्यालय का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए केवल अकाली दल है हिंदू-सिख एकता का प्रतीक: एन.के.शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति PEC ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आईआईटी जम्मू के साथ MoU किया साइन जैसे चरणजीत चन्नी भदौड़ वापस नहीं आए, वैसे सुखपाल खैरा दोबारा संगरूर नहीं आएंगे: मीत हेयर एलपीयू द्वारा नेटवर्क, इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित "द इंडियन ब्राइड" एक प्रसिद्ध कंपनी ने चंडीगढ़ में लक्जरी लाइफस्टाइल की मेजबानी की !! केरल और कोडईकनाल के जंगलों में हुई "कांगुवा" की शूटिंग पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन

 

8,000 मीटर चौदह चोटियों पर पर्वतारोहण करने वाली पहली महिला तोंग होंगजुआन

Khas Khabar, Tang Hongxuan, 8000 Meter Fourteen Peaks, Mountaineering, Chinese Woman, Chinese Woman Tang Hongxuan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बीजिंग , 18 Jun 2023

दुनिया की चौदह 8 हजार मीटर ऊंची चोटियां हिमालय और काराकोरम पर्वत में स्थित हैं, जो पर्वतारोहण जगत के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। इस क्षेत्र में, चीनी महिला पर्वतारोही तोंग होंगजुआन विशेष रूप से ध्यानाकर्षक हैं। 

26 अप्रैल, 2023 को तीसरे पहर 5 बजकर 42 मिनट पर तोंग होंगजुआन सफलतापूर्वक 8,027 मीटर की ऊंचाई पर शीशापंगमा पर्वत के शिखर पर चढ़ गई। इसके बाद 30 अप्रैल की रात को, अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहण प्रमाणन वेबसाइट ने आधिकारिक तौर पर उन्हें 8 हजार मीटर की सभी चौदह चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला के रूप में मान्यता दी।

बता दें कि शीशापंगमा पर्वत चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिकाजे शहर की न्येलामू काउंटी में स्थित है। यह दुनिया की 14वीं सबसे ऊंची चोटी है और समुद्र तल से 8 हजार मीटर से अधिक की एकमात्र चोटी है जो पूरी तरह से चीन में स्थित है। 

वास्तव में, शीशापंगमा पर्वत तोंग होंगजुआन की 8 हजार मीटर की ऊंचाई वाली 14 चोटियों पर चढ़ने की योजना का आखिरी पड़ाव है। साल 2013 में, वह माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया। 

इसके बाद, 2014 से 2022 तक, उन्होंने क्रमश: 12 अन्य 8 हजार मीटर के पर्वतों पर पर्वतारोहण किया। 42 वर्षीय तोंग होंगजुआन का पर्वतारोहण के साथ संबंध दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत में सकुन्यांग पर्वत से शुरू हुआ। 

उन्होंने कहा कि शुरू में, वह उत्सुक थी और देखना चाहती थी कि 5 हजार मीटर की ऊंचाई कैसी होती है। चढ़ने के बाद, उन्हें लगा कि उनका शरीर ठीक लग रहा है, इसलिए वह देखना चाहती थी कि 6 हजार मीटर और 7 हजार मीटर की ऊंचाई कैसी है, और फिर वह धीरे-धीरे सछ्वान प्रांत से तिब्बत आ गई।

तोंग होंगजुआन ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि 8 हजार मीटर पर्वतारोहियों की एक सूची है, तो उन्होंने मन ही में आशा जतायी कि इस सूची में चीनी लोग का नाम होगा। अपना पसंदीदा पर्वतारोहण के लिए वह प्रयास करती हैं। पिछले 10 सालों में, हर सप्ताह तोंग होंगजुआन 6 बार व्यायाम करने पर अडिग रही थी। दौड़ना, चट्टान पर चढ़ना, तैरना, चाहे बारिश हो या तेज धूप क्यों न हो, वह बिना रुके व्यायाम करती रहती थी। 

26 अप्रैल को, जब वह शीशापंगमा पर्वत की चोटी पर चढ़ीं, तो उन्होंने कैमरे से भाव-विभोर होकर कहा : यह सम्मान हमारी मातृभूमि का है। चीन, आई लव यू! तोंग होंगजुआन ने कहा कि शायद भविष्य में वो ऊंची-ऊंची चोटियों पर पर्वतारोहण न कर सकें लेकिन वह अक्सर रॉक क्लाइम्बिंग करेंगी और पर्वतारोहण का जज्बा बनाए रखेंगी।

 

Tags: Khas Khabar , Tang Hongxuan , 8000 Meter Fourteen Peaks , Mountaineering , Chinese Woman , Chinese Woman Tang Hongxuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD