Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

धर्मशाला की पहचान को नया आयाम देगा कार्निवल : सुधीर शर्मा

कार्निवल के आयोजन के लिये की दो लाख रुपये देने की घोषणा

Sudhir Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Jun 2023

Last updated on: Jun 18, 2023, 00:00 IST

विधायक सुधीर शर्मा ने रविवार को कांगड़ा वैली कार्निवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ‘कांगड़ा वैली कार्निवल’ धर्मशाला की पहचान को नया आयाम देगा। उन्होंने इस अवसर पर काँगड़ा वैली कार्निवल के आयोजन के लिये दो लाख रुपये देने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इसके आयोजन को ओर बड़े स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के संकल्प में सहायक सिद्ध होगा। 

इससे धर्मशाला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे बड़े इवेन्ट्स को आयोजित करने के नए आयाम खुलेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी नैसर्गिक सुंदरता के चलते धर्मशाला का नाम विश्व मानचित्र पर अंकित है। 

देश और विदेश के कोने-कोने से वर्ष भर लोग यहां भ्रमण करने आते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए कईं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजन के साथ धर्मशाला एक सार्थक कांफ्रेंस गणतव्य बनकर भी उभरा है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला एक रमणीय पर्यटन और धार्मिक स्थल तो है ही, अब सरकार धर्मशाला को एक ‘बिग इवेन्ट्स सिटी’ के रूप में भी विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने विधायक को सम्मानित करते हुए कार्निवल के आयोजन में उनके मार्गदर्शन के लिये आभार जताया।

इससे पहले उन्होंने धर्मशाला से हरिपुर के लिये एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस को पुलिस मैदान से हरी झंडी दी।उन्होंने कार्निवल में सजे कृषि विभाग के मिलेट फ़ूड फ़ेस्टीवल का अवलोकन भी किया। सुधीर शर्मा ने मिलेट्स फ़ूड फ़ेस्टीवल में मोटे अन्न से बने व्यंजनों का स्वाद चखा और उनके प्रयासों को सराहा।

इस मौके कृषि विभाग के उप निदेशक राहुल कटोच ने विधायक को सम्मानित करते हुए विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD