Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

आर.एस. बाली ने अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

सरोत्री स्कूल के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा

R S Bali, Himachal Pradesh Tourism Development Corporation, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा बगवां , 13 Jun 2023

Last updated on: Jun 13, 2023, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोत्री में अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में नगरोटा बगवां खण्ड के 32 स्कूलों के 670 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

इस मौके श्री बाली ने सरोत्री स्कूल के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्कूली और ग्रामीण खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। स्कूलों और गांवों में मैदानों के सुधार पर ध्यान दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा एक सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की धुरी होते हैं। खेल का फिटनेस से सीधा नाता है, इसलिए जरूरी है कि युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल बनाने की घोषणा की है।  इसे लेकर पहले चरण में प्रदेश में 15 विधानसभा क्षेत्रों में यह स्कूल बनाने को मंजूरी दी गयी है। प्रदेश में पहले चरण में बनने वाले इन 15 स्कूलों में से 8 कांगड़ा जि़ले को मिले हैं। 

इनमें से एक स्कूल नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के रनूह में बनेगा। उन्होंने कहा कि सीएम के विज़न से कांगड़ा जिला चहुंमुखी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। ये स्कूल कांगड़ा में शिक्षा के मूलभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के साथ  सांस्कृतिक, पुरातन, आधुनिक और तकनीकी नवाचार साथ समग्र शिक्षा का केंद्र बनेंगे।

आर.एस.बाली ने बच्चों से जीवन में लक्ष्य रख कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता,  युवा यदि जीवन में अनुशासन, मेहनत, एकाग्रता तथा कभी हार न मानने की वृति के साथ निरंतर प्रयासरत रहें तो उनके लिए कोई भी लक्ष्य असाध्य नहीं है। 

उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने को कहा। इससे पहले, स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम डढवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की विविध गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh Tourism Development Corporation , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD