Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित

माइनिंग कलस्टरों पर 5.5 रुपए/क्यू. फुट के हिसाब से उपलब्ध होगी रेत : गुरमीत सिंह मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jun 2023

Last updated on: Jun 06, 2023, 00:00 IST

राज्य के लोगों को वाजिब रेटों पर रेत/बजरी उपलब्ध करवाने के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 34 कमर्शियल माइनिंग साईटों को कार्यशील करने के लिए पूरी तरह तैयार है।आज यहाँ यह जानकारी देते हुये खनन और भू-विज्ञान मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि राज्य में इन नये कमर्शियल माइनिंग कलस्टरों के चालू होने से लोग अपने घरों के नज़दीकी स्थानों से रेत/बजरी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 100 कमर्शियल कलस्टरों को चालू करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि पब्लिक माइनिंग साईटों के प्रचलित रेटों की तरह ही कमर्शियल माइनिंग कलस्टरों पर भी 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट के हिसाब से रेत/बजरी उपलब्ध होगा।खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 102 लाख मीट्रिक टन की क्षमता वाले लगभग इन 22 माइनिंग कलस्टरों की कार्य प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और 21 लाख मीट्रिक टन की क्षमता वाले 12 माइनिंग कलस्टरों की नीलामी प्रक्रिया अधीन है। उन्होंने सभी सम्बन्धित डी. एम. ओज़ को सारी प्रक्रिया को जल्द से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री राज्य में मौजूदा पब्लिक माइनिंग साईटों का जायज़ा लेने के लिए मगसीपा में खनन और भू-विज्ञान विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। मौजूदा समय में राज्य में 60 पब्लिक माइनिंग साईटें हैं। मीटिंग में खनन और भू-विज्ञान के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, खनन और भू-विज्ञान के विभाग के डायरैक्टर डी. पी. एस. खरबन्दा, चीफ़ इंजीनियरिंग ड्रेनेज- कम- माईनज़ एंड जीओलोजी एन. के. जैन और सभी फील्ड अफ़सर उपस्थित थे।

मीत हेयर ने फील्ड अफसरों को हिदायत की कि पब्लिक माइनिंग साईटों पर निष्पक्ष ढंग से सेवाओं को यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि फील्ड अफ़सर यह यकीनी बनाने कि यदि कोई लेबर गाँव के बाहर से आती है तो स्थानीय मज़दूरों द्वारा उनको रोका न जाये और यदि कोई व्यक्ति/गाहक अपनी लेबर स्वयं अपने साथ ही लेकर आया है तो स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए और साइट पर किसी भी व्यक्ति की तरफ से अपनाए जा रहे ज़ोर-ज़बरदस्ती वाले व्यवहार से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में पब्लिक माइनिंग साईटों के सम्बन्धित डी. एम. ओज़ द्वारा नियमित निरीक्षण को यकीनी बनाने के लिए भी कहा।आगामी मॉनसून सीजन को ध्यान में रखते हुए, सभी डीऐमओज़ को आम लोगों के लिए रेत की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए कृषि माइनिंग साईटों को निर्धारित करने के निर्देश दिए।

जि़क्रयोग्य है कि कैबिनेट मंत्री ने फील्ड दफ्तरों की तरफ से नाजायज माइनिंग के विरुद्ध की गई कार्यवाही का भी जायज़ा लिया। सभी डी. एम. ओज़ को ग़ैर-कानूनी माइनिंग के साथ सख्ती से निपटने और डिफाल्टरों के विरुद्ध एफआईआर/चालान करने के निर्देश भी दिए गए।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD