Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

जनकल्याण और विकास ही सरकार का एजेंडा- मुकेश अग्निहोत्री

जनप्रतिनिधि, स्थानीय नेता और अधिकारी तालमेल से कार्य कर आम जनता का जीतें विश्वास

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 02 Jun 2023

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याण और विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन भावना के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी स्थानीय जन प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर कार्य को गति प्रदान करें। 

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने संबंधित विभाग की समस्याओं को उनके ध्यान में लाएं और समाधान के लिए सुझाव भी दें। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाने, भवन निर्माण को पूरा करने और कर्मचारियों की तैनाती, एंबुलेंस उपलब्ध करवाने, नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने हरोली, पंजावर व दुलैहड़ अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के आदेश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान करने और अनियमितताओं के मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कृषि और पशु पालन विभाग के अधिकारियों को बेसहारा पशुओं की समस्या का निवारण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ललड़ी और हरोली में पशु अस्पताल को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। 

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रमाणपत्रों से जुड़े मामले समयबद्ध निपटाने के लिए कहा। बैठक में ट्यूबवैल और किसानों को ट्रेक्टर प्रदान करने के मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस विभाग से नशे के मामलों से सख्ती से निपटने की बात कही। मनरेगा के तहत बजट के प्रावधान पर भी विचार-विमर्श किया। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हरोली-ऊना पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गश्त बढ़ाई जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। 

सहकारी विभाग के अधिकारियों के साथ भी विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, वीरेंद्र मनकोटिया, जसपाल, चौधरी धर्म सिंह, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, सुमन ठाकुर, सतीश बिट्टू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD