Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया

सीजन की सफलता के लिए विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 May 2023

Last updated on: May 31, 2023, 00:00 IST

रबी के मंडीकरण सीजन की सफलतापूर्वक समाप्ती के संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक की तरफ से गेहूं की खरीद संबंधी दिए गए पुरस्कारों में संगरूर जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस रैंकिंग में लुधियाना ईस्ट, एस.ए.एस.नगर फतेहगढ़ साहिब और पटियाला ने क्रमअनुसार दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है।

कैबिनेट मंत्री आज सैक्टर-39 स्थित अनाज भवन में खरीद सीजन की समीक्षा कर रहे थे। खरीद सीजन के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभाग के पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस सीजन की सफलता की तरह अगले सीजन के लिए भी तैयार रहे।इस अवसर पर मंत्री को अवगत करवाया गया कि पांच मानदंडों के आधार पर जिलों को पुरस्कार दिए गए जिसमें अनाज खरीद पोर्टल पर क्लस्टर मैपिंग, वाहन सूची अपलोड करने, ऑनलाइन गेट पास बनाने सहित 17 अप्रैल 2023 से 16 मई 2023 तक की औसत लिफ्टिंग और 16 अप्रैल, 2023 से 15 मई 2023 तक की गई औसत अदाईगियां शामिल है।

मंत्री के ध्यान में यह भी लाया गया कि पंजाब ने इस सीजन में सैंट्रल पूल में 47 प्रतिशत का योगदान दिया है जो सबसे अधिक है। साथ ही इस सीजन में 1860 नियमित एवं 920 अस्थाई मंडियों को नोटीफाई किया गया, जिसमें 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।इस मौके पर अन्य के इलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर घनश्याम थोरी, एमडी.पनसप सोनाली गिरी, पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत गिल और ज्वाईंट डायरैक्टर खरीद डा. अंजुमन भास्कर मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD