Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

पंजाब सरकार द्वारा जि़ला योजना समितियों के लिए 13 करोड़ रुपए का फंड अलॉट : हरपाल सिंह चीमा

जि़ला योजना समितियों के चेयरपर्सनों के साथ की समीक्षा बैठक

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2023

Last updated on: May 29, 2023, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ जि़ला योजना समितियों (डी.पी.सी.) के चेयरपर्सनों को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जि़ला विशेष योजनाओं के अंतर्गत जि़ला योजना समितियों के अनटाईड फंडों के तौर पर 13 करोड़ रुपए का बजट रखा है, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह बजट केवल 6 करोड़ रुपए था। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पडऩे पर इस बजट में अपेक्षित बदलाव किया जाएगा।  

यहाँ पंजाब भवन में जि़ला योजना समितियों के चेयरपर्सनों की कार्यकारी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चेयरपर्सनों को अपने-अपने जिलों के तेज़ी से विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए सक्रियता से काम करने के लिए कहा। उन्होंने चेयरपर्सनों को कहा कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का गहराई से अध्ययन करें, जिससे जनता के पैसों के सही प्रयोग को सुनिश्चित बनाने के लिए वह विकास योजनाओं का नक्शा तैयार कर सकें।  

चेयरपर्सनों को कैबिनेट मंत्रियों, पार्लियामेंट सदस्यों और विधायकों के साथ तालमेल को और बढिय़ा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जि़ला योजना समितियाँ इन शख्सियतों के ऐच्छिक फंडों और इनसे सम्बन्धित विभागों के फंडों को बेहतरीन ढंग से बरतने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। 

स. चीमा ने उनको अपने जिलों के लिए विकास प्रस्तावों का नक्शा तैयार करने और यह प्रस्ताव अपने डिप्टी कमिश्नरों के द्वारा योजना विभाग को भेजने के लिए कहा, जिससे उसके अनुसार रणनीति तैयार की जा सके। इस मौके पर उन्होंने संयुक्त सचिव योजना श्री राकेश कुमार को भी जि़ला योजना समितियों की बढिय़ा कारगुज़ारी के लिए इन चेयरमैनों को हर संभव सहायता मुहैया करवाने की हिदायत दी।  

इस दौरान जि़ला योजना समितियों के चेयरपर्सनों ने उनको दरपेश कुछ समस्याएँ भी साझा कीं। वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके सभी मुद्दों को विचारा जायेगा और इनको जल्द हल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रंगला पंजाब बनाने के मिशन पर चल रही है और इस सपने को साकार करने के लिए जि़ला योजना समितियाँ अपना बनता योगदान दें।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD