Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची

भाजपा गठबंधन सरकार ने विकास की बजाए लोगों से फरेब किया है: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 26 May 2023

इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा शुक्रवार को जिला हिसार के बरवाला विधानसभा के गांव खोखा, नियाना, मिर्जापुर से सुलखनी पहुंची। इन गांवों के लोगों ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक नया तुगलकी फरमान और जारी कर रखा है जिसका बैंक में खाता है उसे अपने आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड को लिंक करवाना पड़ेेगा। 

उन्होंने कहा कि पैन कार्ड तो उन लोगों का बनता है जो टैक्स भरते हैं। जो उद्योगपति कहलाते हैं और जिनकी फैक्ट्रियां चलती हैं या फिर जो नौकरियां करते हैं जिनकी आय टैक्स के दायरे में आती है। 

खेत में काम करने वाले और मजदूरी करने वालों को पैन कार्ड की क्या जरूरत है। लेकिन जबरदस्ती इनसे 1100 रूपए लिए जा रहे हैं और यह भी कहते हैं कि ऐसा नहीं किया गया तो 10-10 हजार रूपए जुर्माना लगाया जाएगा। 

उन्होंने भाजपा सरकार के इस फैसले का विरोध किया और कहा कि सरकार इस गलत फैसले को तुरंत वापिस ले। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार का दोगला चेहरा लोगों के सामने आ रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के राशनकार्ड काट दिए। बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं में रोड़े अटका दिए हैं। भाजपा गठबंधन सरकार ने विकास की बजाए लोगों से फरेब किया है। यही कारण है कि पिछले करीब 18 साल से पहले कांग्रेस ने और अब भाजपा-जजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को लूट कर न केवल खोखला कर दिया है बल्कि विकास की दृष्टि से भी उजाड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें लोगों के बीच में रहने का मौका मिला। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि चाहे गांव हो अथवा शहर, सभी विकास के लिहाज से उपेक्षित ही हैं। गांवों में गलियों और सडक़ों की हालत खस्ता है तो वहीं बिजली-पानी को लेकर भी लोग परेशान हैं। 

इसी प्रकार शहरों की भी यही हालत है। उन्हें इस बात का बेहद दुख हुआ कि आज जिन गांवों में स्कूल हैं तो वहां अध्यापक नहीं है और अस्पतालों में डाक्टर नहीं और लोग परेशान हैं। लोग अब प्रदेश में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। इनेलो के शासनकाल में सरकार जनता के द्वार पर होती थी। 

अब तो देश और प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और अपने हक अधिकार के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फूट के कारण उनके नेता आपस में लड़ रहे हैं और उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। 

लोगों से मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वो पहले कांग्रेस से और अब भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद निराश हैं और एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी मूल समस्याओं का निवारण कर सके। ऐसे में लोग सिर्फ और सिर्फ इनेलो की तरफ आस बंधाए बैठे हैं। 

उन्होंने कहा प्रदेश की जनता अबकी बार इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है।  

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD