Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में तीसरा रैंक प्राप्त हुआ

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में ‘कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान’ श्रेणी में देश भर में तीसरा रैंक प्राप्त हुआ

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 23 May 2023

Last updated on: May 23, 2023, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा (सीयूपीबी) ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 की विभिन्न श्रेणियों में से एक 'कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान' श्रेणी में देश भर में तीसरा रैंक प्राप्त करके विजेताओं की सूची में शामिल होने का गौरव हासिल किया है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा प्रदान किए जाते हैं। हाल ही में मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 के विजेताओं के नाम घोषित किए गए हैं। 

इस जानकारी से संबंधित जल शक्ति मंत्रालय का पत्र हाल ही में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी को प्राप्त हुआ है। इस पत्र के अनुसार, इस पुरस्कार के विजेता के रूप में  पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय आगामी समय में आयोजित होने वाले जल पुरस्कार 2022 समारोह के दौरान सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेगा। 

राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए), सरकार की 'जल समृद्ध भारत' की परिकल्पना को पूरा करने के काम में देश भर में राज्यों, जिलों, संगठनों, व्यक्तियों आदि द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों और प्रयासों की पहचान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य जनता को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने इस उपलब्धि के लिए सीयूपीबी परिवार को बधाई दी। उन्होंने डॉ. सुनील मित्तल (डीन, पर्यावरण और पृथ्वी विज्ञान विद्यापीठ), डॉ. जे.के. पटनायक (विभागाध्यक्ष, भूविज्ञान विभाग), डॉ. पी.के. साहू (पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग), प्रो. संजीव ठाकुर (वनस्पति विज्ञान विभाग), इंजीनियर सौरभ गुप्ता (कार्यकारी अभियंता), और इंजीनियर पुनीत (कनिष्ठ अभियंता) की विश्वविद्यालय में जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन में योगदान देने और मंत्रालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सराहना की।

माननीय कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने बताया कि पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल संसाधन संरक्षण, प्रबंधन और परिसर में पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। विश्वविद्यालय के पास सीवरेज के पानी के पुन: उपयोग, वर्षा जल संचयन, ड्रिप सिंचाई और जल के कुशल उपयोग के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध है। 

प्रो. तिवारी ने कहा कि सीयूपीबी प्रशासन पानी की हर बूंद को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि हमारा विश्वविद्यालय पंजाब में कम पानी वाले क्षेत्र में अवस्थित है।कुलपति प्रो. राघवेन्द्र पी. तिवारी ने कहा कि इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों को पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय को भारत में एक आदर्श संस्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है, जहां सभी जल संसाधनों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाएगा

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD