Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

350 करोड़ से स्मार्ट बनेगा ढगवार मिल्क प्लांट - सुधीर शर्मा

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने दिलाई जनता को बड़ी सौगात, सिद्धबाड़ी वार्ड 17 में सजाया जनता जनार्दन कार्यक्रम

Sudhir Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने स्मार्ट सिटी के विकास के सफर में एक और मील पत्थर रखते हुए ढगवार मिल्क प्लांट को 350 करोड़ रु़पए मंजूर करवा दिए हैं। इस बजट से यह मिल्क प्लांट नई तकनीक से बनेगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने साथ साथ रोजगार का भी सृजन होगा।

वीरवार को धर्मशाला में दो बड़े प्रोग्राम में सुधीर शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी। पहला कार्यक्रम धर्मशाला नगर निगम के तहत वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी में हुआ। सिद्धबाड़ी वार्ड नंबर 17 में जनता जनार्दन कार्यक्रम सजा। 

इसमें सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुधीर शर्मा ने मौके पर ही ज्यादातर समस्याओं का निपटारा कर दिया। शेष मामलों के लिए वहां मौजूद अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। कृषि, बागबानी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, जलशक्ति आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि धर्मशाला में बेहतर सुशासन से जनता को लाभ मिल सके।

सिद्धबाड़ी गोरखा भवन को पांच लाख

जनता की मांग पर दिग्गज कांग्रेस नेता व विधायक सुधीर शर्मा ने सिद्धबाड़ी में गोरखा भवन के लिए पांच लाख रुपए मंजूर करवाए हैं। इसके लिए जनता ने सुधीर शर्मा का आभार जताया है। 

सुधीर शर्मा ने बताया कि रक्कड़ में हेलिपोर्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए तेजी से प्रोसेस चल रहा है। इससे पर्यटन का नया अध्याय शुरू होगा।

दरूणी मेला कमेटी को सौगात

सुधीर शर्मा ने रक्कड़ में दरूणी मेला कमेटी को ढाई लाख प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने किसानों की खातिर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साब कूहल को प्राथमिकता के आधार पर संवारा जाएगा। 

उन्होंने कृषि, बागबानी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धर्मशाला हलके के निचले इलाकों में सडक़, बिजली, पानी व कूहलों को हर हाल में बरसात से पहले दुरुस्त करें।

बनगोटू में आईटी पार्क-वेलनेस सेंटर

सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार से बनगोटू में आईटी पार्क मंजूर करवाया है। गत रोज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वहां आईटी पार्क के लिए साइट ओके की है। सुधीर शर्मा के विजन से ही बनगोटू में इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। 

इसके अलावा बनगोटू में ही वेलनेस सेंटर बनने जा रहा है। सुधीर शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जाएगा।

डीआरडीए हाल में ली शहर की फीडबैक

इसके उपरांत सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के डीआरडीए हाल में नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी 17 वार्डों में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्राजेक्टों को तय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। गौर रहे कि सुधीर शर्मा के विजन से ही उनके पिछले कार्यकाल में धर्मशाला शहर को देश के चुनिंदा स्मार्ट सिटीज में शामिल किया गया था। 

सुधीर शर्मा का सपना है कि स्मार्ट सिटी के इन कार्याे को तय सीमा में पूरा किया जाए।

‘स्मार्ट सिटी के चालू कार्यों को बरसात से पहले पूरा करें’

विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहर में चालू कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धर्मशाला में डीआरडीए हॉल में आयोजित बैठक में कहा कि परियोजना के तहत जो कार्य आरंभ किए जा चुके हैं उन्हें बरसात आने से पहले पूरा करना सुनिश्चित करें। 

इसके लिए अधिकारी कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ बैठक कर उपयुक्त प्लानिंग करें।

उन्होंने सभी विभागों से बेहतर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि कार्यों में गुणवत्ता और समय बद्धता दोनों का पालन हो। उन्होंने शहर में अंडर ग्राउंड कूड़ेदान के बेहतर रखरखाव को कहा तथा खराब डस्टबिन की मरम्मत सुनिश्चत बनाने के निर्देश ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधायक ने शहर को बिजली की तारों के जंजाल से मुक्त करने के लिए उपयुक्त व्यवस्था भी करने को कहा। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जन सुविधा के मद्देनजर वर्षा शालिकाओं के निर्माण के लिए उचित स्थल चिन्हित कर शालिकाएं बनाने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन की समीक्षा

सुधीर शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन की समीक्षा भी की। बैठक के उपरांत उन्होंने बताया कि धर्मशाला शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 539 लाभाथिर्यों को पक्का मकान बनाने के लिए 7.15 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इनमें से 410 मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, 85 निर्माणाधीन हैं जबकि 44 का कार्य अभी आरंभ नहीं हुआ है।

बैठक में नगर निगम आयुक्त अनुराग चंद्र ने स्मार्ट सिटी परियोजना तथा एमसी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा दिया।  उन्होंने विधायक द्वारा दिए निर्देशों का अपुनालन तय बनाने का भरोसा दिलाया।

अतिरिक्त आयुक्त पृथीपाल सिंह ने नगर निगम के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना तथा नगर निगम धर्मशाला के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

डल झील का दौरा

इसके बाद सुधीर शर्मा ने भागसूनाग में जनता जनार्दन कार्यक्रम सजाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। सुधीर शर्मा ने ज्यादातर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। 

अन्य समस्याओं का हल करने के लिए विभागों को भेजा है। उन्होंने डल झील का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही झील को पुराने स्वरूप में लौटाया जाएगा। इसके लिए बड़ा प्रोजैक्ट मिला है।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD