Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धरना दे रहे पहलवानों की मांगें मान ली, अब होने दें जांच : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Protest, Wretlers Protest, Wretlers Protest New Delhi, Wretlers Protest News, Wretlers Protest Reason, Wretlers Protest In India, Brij Bhushan Sharan Singh News, Brij Bhushan Sharan Singh Latest News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 05 May 2023

Last updated on: May 05, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के जंतर मंतर में बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों से कहा है कि सरकार ने खिलाड़ियों की सारी बातें मान ली हैं। अब उनसे अनुरोध है कि वो लोग निष्पक्ष जांच होने दें, तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया गेम का शुभारंभ करने लखनऊ पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार खेल कूद को बढ़ावा दे रही है। इसलिए हमारी सरकार ने इसका बजट बढ़ाया है। जो खिलाड़ी दिल्ली में धरना दे रहे उनकी जो भी जायज मांग थीं सरकार ने मान ली हैं। 

दिल्ली पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसलिए पहलवानों को धरना खत्म करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जहां तक खिलाड़ियों की मांगों का सवाल है तो मैं यही कहूंगा कि उनकी मांग निष्पक्ष चुनाव की बात थी, उसकी तैयारी की जा रही है। 

एक कमेटी गठित करने की मांग थी। वह कमेटी भी गठित कर दी गई है। निष्पक्ष जांच कराने की मांग थी, दिल्ली पुलिस वह भी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना निर्णय दे दिया है। मेरा आग्रह है कि जो भी खिलाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे हैं, वह निष्पक्ष जांच होने दें। दूध का दूध पानी का पानी अलग हो जाएगा। 

जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने सदा खेल और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। सभी क्षेत्रों में खेलों में भारत लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। हमने बैडमिंटन से लेकर अन्य खेलों तक अच्छा प्रदर्शन किया है। 

खेलों में बजट का बढ़ाया गया है। 964 करोड़ से बढ़ाकर 3393 करोड़ कर दिया गया है। 11 खिलाड़ी के ऊपर ढाई से तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।गौरतलब हो कि दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवान 23 अप्रैल से कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। 

पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने का आदेश देने की मांग की थी।दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे। इसके साथ कोर्ट ने कहा कि इस याचिका का उद्देश्य बृजभूषण शरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना था। अब दर्ज हो गई है. ऐसे में हम याचिका बंद कर रहे हैं।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Protest , Wretlers Protest , Wretlers Protest New Delhi , Wretlers Protest News , Wretlers Protest Reason , Wretlers Protest In India , Brij Bhushan Sharan Singh News , Brij Bhushan Sharan Singh Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD