Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कांग्रेस-अकाली नेता पहले शिक्षा पर एक ट्वीट तक नहीं करते थे, 'आप' सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को राजनीति का केंद्र बना दिया - हरजोत बैंस

पिछली सरकार में अक्टूबर-नवंबर तक प्राइमरी स्कूलों में किताबें नहीं पहुंचती थी, इस साल 31 मार्च से पहले सभी स्कूलों में किताब पहुंच गई - शिक्षा मंत्री

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 01 May 2023

Last updated on: May 01, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पिछले एक साल के दौरान अपनी सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े बदलावों व सुधारों को गिनाया और इस बहाने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।सोमवार को जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरजोत बैंस ने कहा कि पहले कांग्रेस-अकाली नेता शिक्षा और स्वास्थ्य पर एक ट्वीट तक नहीं करते थे लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा और स्वास्थ्य को राजनीति का केंद्र बना दिया। अब पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य की बात होने लगी है।

उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में अक्टूबर-नवंबर तक भी प्राइमरी स्कूलों में किताबें नहीं पहुंचती थी, जिसके कारण बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पाते थे और शिक्षकों को फोटोस्टेट किताबों से पढ़ाना पड़ता था। इस साल हमने 31 मार्च से पहले सभी स्कूलों में किताब पहुंचा दिया है। किताबों में कोई मिस प्रिंट न हो इसका भी ध्यान रखा गया है।

प्राइमरी स्कूलों में एडमिशन की संख्या बढ़ने पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की शिक्षा में सुधार करने के ईमानदार प्रयासों की बदौलत इस साल प्राइमरी स्कूलों में पिछले साल की तुलना में अभी तक 75000 एडमिशन बढ़े हैं। केवल नर्सरी में 13% एडमिशन बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरनतारन जिले में स्कूलों की हालत पहले बेहद खराब थी वहां भी प्राइमरी स्कूलों में एडमिशन की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा हमने बिल्डिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेल बना दिया है ताकि स्कूलों के रखरखाव और नए बिल्डिंग के लिए समय पर फंड पहुंच सके। इसके लिए साप्ताहिक मीटिंग का भी प्रावधान किया गया है। स्कूल रिपेयर के काम लिए भी यह तय किया गया है कि ज्यादातर मेंटेनेंस का काम गर्मियों की छुट्टी वाले महीने जून और जुलाई में हुआ करेंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि स्कूलों की हालत सुधारने के साथ-साथ हम प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर कर रहें हैं। इसके लिए 16000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और 13000 कच्चे शिक्षक जल्द ही पक्के किए जाएंगे। इससे संबंधित सारा मामला कोर्ट में हल कर लिया गया है। आने वाले कुछ महीनों में अब उन्हें भी नियमित शिक्षकों वाली सारी सुविधाएं और सैलरी मिलेगी।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 'आप' उम्मीदवार की जीत का दावा करते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि हमने जालंधर के कई स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 'आप' सरकार हमारी अपनी सरकार लगती है। यहां के लोगों से बात करने के बाद मैं पूरे भरोसे के साथ यह बताना चाहता हूं कि उपचुनाव में 'आप' उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू की जीत पक्की है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ 'आप' पंजाब के सचिव सनी आहलूवालिया और आप नेता मंगल सिंह बासी उपस्थित थे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD