Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा- क्या आप कर्नाटक में मुसलमानों को देने के लिए लिंगायतों का आरक्षण छीन लेंगे?

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता भाजपा द्वारा लिंगायत और वोक्कालिगा को दिए गए आरक्षण को वापस लेना चाहती है? उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या कांग्रेस इन समुदायों का आरक्षण कोटा मुसलमानों को देना चाहती है? जद (एस) और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के गढ़ माने जाने वाले हासन जिले के सकलेशपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल सभा को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने दावा किया कि हमने कांग्रेस द्वारा मुस्लिमों को दिया गया 4 फीसदी आरक्षण कोटा निकाल कर लिंगायतों और वोक्कालिगाओं में बांट दिया था।

अमित शाह ने सवाल किया, "कांग्रेस के नेता घोषणा कर रहे हैं कि वह इस आरक्षण कोटे को वापस ले लेंगे। आप किसका कोटा वापस लेने जा रहे हैं?"इससे पहले, चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट शहर में रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार लिंगायत और वोक्कालिगा को दिए गए आरक्षण को वापस लेने की बात कर रहे हैं। 

अमित शाह ने सवाल किया, किसका आरक्षण कम होने जा रहा है और आप इसे उन्हें (मुस्लिमों को) देना चाहते हैं।अमित शाह ने सवाल किया- क्या आप लिंगायत कोटा काटेंगे या वोक्कालिगा कोटा। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं। 

इसलिए आप तय करें कि किसे समर्थन देना है। विकास तो भाजपा ही कर सकती है।गुंडलुपेट और हासन दोनों जगहों पर रोड शो के लिए भारी भीड़ ने अमित शाह का स्वागत किया। उन्होंने गुंडलुपेट में भाजपा उम्मीदवार निरंजन कुमार और सकलेशपुरा से भाजपा प्रत्याशी एस मंजूनाथ के लिए वोट मांगा। 

चामराजनगर जिले में लिंगायतों का बड़ा वोट है और हासन को वोक्कालिगा गढ़ माना जाता है।अमित शाह के बयानों का उद्देश्य विशेष रूप से दक्षिण कर्नाटक क्षेत्र में लिंगायत और वोक्कालिगा वोटों को भाजपा की ओर एकजुट करना था। उनके तूफानी दौरे से भाजपा के लिए लहरें पैदा होने और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD