Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

भारतीय शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता ‘एक सुरक्षित शंघाई सहयोग संगठन की ओर’ मंत्र से परिचालित है : भूपेंद्र यादव

Bhupender Yadav, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Environment Forest and Climate Change
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2023

पर्यावरणीय संरक्षण के लिए उत्तरदाई शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य राज्यों और मंत्रालय के शीर्ष नेताओं की चौथी बैठक आज केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई थी।

इस बैठक में एससीओ देश, रिपब्लिक ऑफ कजाकिस्तान, चीनी जनवादी गणराज्य, पाकिस्तान इस्लामिक गणराज्य, रूसी संघ, ताजिकिस्तान गणराज्य के मंत्रियों/उप मंत्रियों की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और एससीओ सचिवालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

इस बैठक से पहले 17 अप्रैल 2023 को तीसरी विशेषज्ञ स्तर के समूह की बैठक हुई, पहली तदर्थ विशेषज्ञ समूह की बैठक 18 जनवरी 2023 को और दूसरे तदर्थ विशेषज्ञ समूह की बैठक 15 फरवरी 2023 में वर्चुअल माध्यम में आयोजित की गई।

इस बैठक में सदस्यों की ओर से दिए गए वक्तव्य में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य राज्यों के बीच पर्यावरण संरक्षण के बढ़ते सहयोग की संभावनाओं पर बात की गई और 2022- 24 की अवधारणा के अनुसार शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य राज्यों के बीच पर्यावरणीय संरक्षण के आगे की कार्य योजना पर बात की गई। 

इस अवसर पर बोलते हुए श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत की एससीओ की अध्यक्षता ‘सुरक्षित एससीओ की ओर’ मंत्र से संचालित है, जो 2018 के किंगदोह सम्मेलन में हमारे प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में बहुपक्षीय, राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और लोगों से लोगों के संपर्क को बढ़ावा देने में एससीओ को विशेष महत्व देता है।

भारत के अनुभव को साझा करते हुए श्री यादव ने मिशन लाइफ की जानकारी दी जिसकी शुरुआत 20 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री ने की थी। उन्होंने एससीओ समुदाय का मिशन लाइफ में वैयक्तिक, पारिवारिक और सामुदायिक स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।

इस बैठक के परिणामस्वरूप पर्यावरणीय संरक्षण के मुद्दों के लिए जिम्मेदार एससीओ के सदस्य देशों के मंत्रालयों और एजेंसियों के प्रमुखों की चौथी बैठक के आधार पर संयुक्त विज्ञप्ति को, 18 अप्रैल, 2023, नई दिल्ली में अपनाया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की 2022-24 की अवधारणा को लागू करने के लिए एससीओ कार्य योजना के आधार पर संयुक्त विज्ञप्ति तैयार की गई है।

 

Tags: Bhupender Yadav , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Environment Forest and Climate Change

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD