Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला

 

पीयूष गोयल ने इटली के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात की

दोनों मंत्रियों ने भारत-इटली व्यापार और आर्थिक साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोम (इटली) , 13 Apr 2023

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने हेतु कल इटली सरकार के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मामलों और विदेश कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री महामहिम श्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात की। श्री गोयल इटली की दो-दिवसीय यात्रा पर कल रोम पहुंचे।

दोनों मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए भारत-इटली व्यापार और आर्थिक साझेदारी का लाभ उठने के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक के दौरान, दोनों मंत्रियों ने इटली की प्रधानमंत्री सुश्री जियोर्जिया मेलोनी की भारत की हाल की राजकीय यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

श्री ताजानी ने अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, रक्षा, कृषि आदि जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में एक संयुक्त कार्य समूह के गठन का सुझाव दिया ताकि इन क्षेत्रों में होने वाली महत्वपूर्ण प्रगति से अवगत रहा जा सके।दोनों मंत्रियों ने भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उच्च वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया, जो 2022 में लगभग 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। दोनों नेताओं ने इसे और आगे विस्तारित करने का संकल्प लिया।

श्री गोयल ने श्री ताजानी को भारत-यूरोपीय संघ एफटीए वार्ता में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने एक मुक्त, संतुलित और निष्पक्ष मुक्त व्यापार समझौते के महत्व को रेखांकित किया और आशा व्यक्त की कि यह जल्द ही संपन्न हो जाएगा। दोनों नेता सितंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में रोम में आर्थिक सहयोग पर संयुक्त आयोग (जेसीईसी) का अगला सत्र आयोजित करने पर भी सहमत हुए।

श्री ताजानी ने दोनों देशों की संसदों के बीच संसदीय मैत्री समूह कूटनीति को मजबूत करने और साइबर वार्ता की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया। श्री गोयल ने श्री ताजानी को भारत की जी-20 की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी और अगस्त 2023 में भारत में जी-20 देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक में आने का उन्हें निमंत्रण दिया। श्री ताजानी ने जी-20 की भारत की अध्यक्षता को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

श्री गोयल ने जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से स्थिरता प्राप्त करने हेतु स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित देश जलवायु परिवर्तन की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विकासशील देशों को कम लागत वाले जलवायु वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी उपलब्ध करायें।श्री ताजानी ने श्री गोयल को इटली सरकार के विदेश मंत्रालय के कार्यालय के फार्नेसिना की आर्ट गैलरी का अवलोकन कराया।  

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD