Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

धर्मशाला में खुलेगी रेसलिंग अकादमी : सुधीर शर्मा

बोले.....ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे संसाधन व सुविधा, कुश्ती समेत अन्य ग्रामीण खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा

Sudhir Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Apr 2023

Last updated on: Apr 12, 2023, 00:00 IST

धर्मशाला में रेसलिंग अकादमी खोली जाएगी, ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उपयुक्त सुविधा व संसाधन मिल सकें। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात बुधवार शाम को चैतड़ू के समीप भीम टिल्ला छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कुश्ती समेत अन्य ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

इस मौके सुधीर शर्मा ने सैंकड़ों लोगों के साथ बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया और विजेता व उपविजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया।

प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी

सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए युवाओं में प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवा ऊर्जा रचनात्मक तथा सकारात्मक दिशा में अग्रसर हो। साथ ही यह भी आवश्यक है कि खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मेला समिति को 1.50 लाख

सुधीर शर्मा ने कहा कि भीम टिल्ला दंगल आपसी मेलजोल का बड़ा प्रतीक है। इस मेले में कई पंचायतों के लोग एक मंच पर आकर संयुक्त रूप से आयोजन करके एकता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेला समिति को 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसमें वे 51 हजार रुपये अपनी ओर से तथा 1 लाख रुपये विधायक निधि से दंगे।

अगले साल मनेड़ मैदान में होगा छिंज मेला

विधायक ने मेला कमेटी के सुझाव के अनुरूप अगले साल से मेले का आयोजन मनेड़ मैदान में कराने की बात कही, ताकि मेले के आयोजन को खुली जगह मिले तथा बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मेले का भरपूर आनंद ले सकें । अभी जहां मेला होता है वो जगह सड़क के बिल्कुल साथ है और जगह भी बहुत कम है, इसलिए सभी की सुविधा को देखते हुए अगले वर्ष से मेला मनेड़ पंचायत के ग्राउंड में शिफ्ट किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मेले के लिए मैदान के विकास और रख रखाव का खर्चा सरकार वहन करेगी ।

धर्मशाला में तेजी से घूम रहा विकास का पहिया

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में शहर से लेकर गांव तक विकास कार्यों को तेजी दी जा रही है। किसान बहुल इलाकों में कूहलों को सुधारा जा रहा है। कृषि बीमा से किसानों को जोड़ा जा रहा है। किसानों को उन्नत किस्मों के बीज दिलाए जा रहे हैं। मोटे अनाज के अत्पादन को प्रोमोट किया जा रहा है। पास्सू में ओबीसी भवन और सब्जी मंडी पर काम जारी है। खेती के साथ बागबानी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम

भीम टिल्ला छिंज मेले में उतरी भारत के कई इलाकों से पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाण, यूपी आदि राज्यों के नामी अखाड़ों से रेस्लर पहुंचे। सुधीर शर्मा ने सभी से खेल भावना का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कुश्ती एक लोकप्रिय खेल है। इसे हम सब मिलजुलकर सहेजेंगे।

इस दौरान मेला कमेटी के प्रधान कुलदीप काकू ने विधायक को सम्मानित किया।इस अवसर पर मनेड़ पंचायत प्रधान प्रधान मलकीत सिंह, मीका, बगली की प्रधान शालिनी देवी, बीडीसी उपाध्यक्ष विपन कुमार केसीसी बैंक के एजीएम कुलदीप भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD