Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा

 

मानव-हाथी संघर्ष की जिम्मेदारी मानव समाज पर है : द्रौपदी मुर्मू

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Kaziranga National Park, Gaj Utsav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 07 Apr 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव का उद्घाटन किया और कहा कि मानव-हाथी संघर्ष की जिम्मेदारी मानव समाज पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि हमारी परंपरा में हाथियों का सबसे अधिक सम्मान दिया गया है। 

इसे समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यह भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु है। इसलिए, हाथियों की रक्षा हमारी राष्ट्रीय विरासत को संरक्षित करने की हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष सदियों से एक मुद्दा रहा है और जब हम इस संघर्ष का विश्लेषण करते हैं, तो यह पाया जाता है कि प्राकृतिक आवास या हाथियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होना मूल कारण है। 

इसलिए, इस संघर्ष की जिम्मेदारी मानव समाज की है। राष्ट्रपित ने जोर देकर कहा कि हाथियों की रक्षा, उनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण और हाथियों के गलियारों को बाधा से मुक्त रखना प्रोजेक्ट एलीफेंट का मुख्य उद्देश्य है। मानव-हाथी संघर्ष से संबंधित समस्याओं का समाधान भी इस परियोजना का उद्देश्य है। 

राष्ट्रपति ने कहा कि असम के काजीरंगा और मानस राष्ट्रीय उद्यान न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की अमूल्य धरोहर हैं। इसीलिए इन्हें यूनेस्को द्वारा 'विश्व विरासत स्थल' का दर्जा दिया गया है। आगे कहा कि असम में देश में जंगली हाथियों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। इसलिए, गज उत्सव के आयोजन के लिए काजीरंगा एक बहुत ही उपयुक्त स्थान है।

प्रोजेक्ट हाथी और गज उत्सव की सफलता के लिए सभी हितधारकों को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि जो कार्य प्रकृति, पशु-पक्षियों के हित में हैं, वही मानवता और धरती माता के हित में भी हैं। हाथी अभ्यारण्य के जंगल और हरित क्षेत्र बहुत प्रभावी कार्बन सिंक हैं। 

उन्होंने कहा कि हाथियों के संरक्षण से हम सभी को लाभ होगा और इससे जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने में भी मदद मिलेगी। ऐसे प्रयासों में सरकार के साथ-साथ समाज की भागीदारी आवश्यक है। हाथियों को बहुत बुद्धिमान और संवेदनशील जानवर माना जाता है। 

ये भी इंसानों की तरह सामाजिक प्राणी हैं। उन्होंने कहा, हमें हाथियों और अन्य जीवित प्राणियों के लिए सहानुभूति और सम्मान की भावना उसी तरह रखनी चाहिए जैसे हम मनुष्यों के लिए रखते हैं।हम जानवरों और पक्षियों से नि:स्वार्थ प्रेम की भावना सीख सकते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि प्रकृति और मानवता का बहुत पवित्र रिश्ता है और प्रकृति का सम्मान करने की संस्कृति भारत की पहचान रही है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Kaziranga National Park , Gaj Utsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD