Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र

 

एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप

WhatsApp, Social Media, Sen Francisco, Android Beta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 31 Mar 2023

Last updated on: Mar 31, 2023, 00:00 IST

मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप एंड्रॉइड बीटा पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया टेक्स्ट एडिटर अनुभव ला रहा है। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीटा टेस्टर अब टेक्स्ट एडिटर में फोटो, वीडियो और जीआईएफ को एडिट कर सकते हैं। 

उपयोगकर्ता कीबोर्ड के ऊपर प्रदर्शित फॉन्ट विकल्पों में से किसी एक को टैप करके विभिन्न फोंट के बीच आसानी से स्विच करने में भी सक्षम होंगे। टेक्स्ट अलाइनमेंट को बाएं, केंद्र या दाएं में भी बदला जा सकता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को इमेजिस, वीडियो और जीआईएफ के भीतर टेक्स्ट को फॉर्मेटिंग करने पर अधिक नियंत्रण मिलता है। 

बीटा उपयोगकर्ता टेक्स्ट के बैकग्राउंड का कलर बदल सकते हैं, जिससे उनके लिए महत्वपूर्ण टेक्स्ट को बाकी हिस्सों से अलग करना आसान हो जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिस्टोगा, कूरियर प्राइम, डैमियन, एक्सो 2 और मॉनिर्ंग ब्रीज सहित कुछ नए फॉन्ट बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी किए गए हैं। 

इस बीच, पिछले हफ्ते, यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'ऑडियो चैट्स' नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा था, जो एंड्रॉइड पर एप्लिकेशन के भविष्य के अपडेट में बातचीत के भीतर उपलब्ध होगा।

 

Tags: WhatsApp , Social Media , Sen Francisco , Android Beta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD