Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची

लगातार दूसरे दलों को छोडक़र इनेलो पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अटेली (महेंद्रगढ़) , 28 Mar 2023

Last updated on: Mar 28, 2023, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन में जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में प्रवेश कर गई। इस दौरान भीड़ ने गर्मजोशी के साथ अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के दौरान लगातार हर रोज दूसरे दलों को छोड़ कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। 

इसी कड़ी में इनेलो के महेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में अटेली विधानसभा के गांव इसराना के पूर्व सरपंच राजेश शर्मा, पूर्व सरपंच रघुबीर शर्मा, शेर सिंह चौहान, वेदप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, नत्थू सिंह चौहान, बाबू दान सिंह चौहान, मांगे राम शर्मा पंच, सत्यनारायण शर्मा, साधु राम शर्मा, अमर सिंह चौकीदार, रमेश चौहान, हितेश शर्मा, संतलाल नंबरदार, कुरड़ा राम नंबरदार, ओमप्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों लोग इनेलो में शामिल हुए। अभय सिंह चौटाला ने सभी का गर्मजोशी से पार्टी में स्वागत किया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जनता ने तो पिछली बार भाजपा के 75 पार नारे की हवा निकाल दी थी, मगर जजपा ने भाजपा के साथ अनैतिक गठबंधन करके सरकार बनाई और प्रदेश को लूटने का सिलसिला चलाया जो आज भी जारी है लेकिन जनता इस बार बदलाव का पक्का मन बना चुकी है। अगले वर्ष होने वाले चुनाव में लोग इस तानाशाह सरकार को सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलों व नारों के जरिए लोगों को भ्रमित कर रही है। पहले 15 लाख रुपए का जुमला फैंका और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया, आज किसानों की आय दोगुणी नहीं हुई है। किसानों की फसल के दाम तो नहीं बढ़े, उल्टा किसानों पर कर्ज बढ़ता चला गया। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ही हरियाणा के 22 लाख 64 हजार किसानों पर 48 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले दिनों बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो गई। मुख्यमंत्री किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ने का काम कर रहे हैं। हवाई सर्वे कर किसानों की फसल का जायजा लेने की नौंटकी करने की बजाय तत्काल किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है। यह सरकार लोगों को निरंतर परेशान कर रही है। परिवार पहचान पत्र आज परेशान पहचान पत्र योजना बन गई है। 9 लाख से अधिक लोगों के पीले राशन कार्ड काट दिए। हजारों बुजुर्गों की पैंशन काट दी गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय बन गई है। आए दिन मर्डर, डकैती, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं।  

अभय सिंह चौटाला ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि नैशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार हरियाणा में 2019 में 1137, 2020 में 1143 और 2021 में 1112 हत्याएं हुई। 2019 में महिलाओं के खिलाफ 14683, 2020 में 13 हजार, 2021 में 16658 केस सामने आए। 2019 में रेप की 1360 गैंगरेप के 165, 2020 में रेप के 1211 और गैंगरेप के 160 जबकि 2021 में रेप के 1546 एवं गैंगरेप के 176 मामले सामने आए।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 1986 जैसे हालात प्रदेश में बने हुए हैं। उस समय कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश था। तब चौधरी देवी लाल ने किसान-कमेरे की आवाज को लेकर एक मुहिम प्रदेश में छेड़ी थी। उसके बाद 1987 में चौधरी देवी लाल की सरकार बनी थी। आज भी वैसी ही लहर इनेलो के पक्ष में चलेगी। जनता बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रही है और 2024 में जनता इस सरकार को सत्ता से दूर कर देगी। 

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य नहीं मिलता है। फसल खराब हो जाए तो मुआवजा नहीं मिलता है। आज भी गन्ना किसान उचित लागत मूल्य देने की मांग कर रहे हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में कुल 21 लाख 44 हजार किसान क्रेडिट कार्ड बने हुए हैं। इन क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों ने करीब 44782 करोड़ रुपए का कर्ज लिया हुआ है। यह हरियाणा के वार्षिक बजट का 25 प्रतिशत है। 2019 में 21 लाख 7 हजार कार्ड पर 43206 करोड़ का कर्ज किसानों पर था।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD