Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

त्रिकोणीय फुटबॉल टूर्नामेंट: भारत ने म्यांमार को 1-0 से हराया, कोच स्टिमाक ने कहा.. इससे बड़े अंतर से जीत सकते थे

Sports News, Football, Football Player, Trination Football, Myanmar, Igor Stimac, India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इम्फाल , 23 Mar 2023

Last updated on: Mar 23, 2023, 00:00 IST

भारत ने म्यांमार को त्रिकोणीय अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में 1-0 से हरा दिया लेकिन प्रमुख कोच इगोर स्टिमाक का मानना है कि मेजबान टीम ने मैच में जिस तरह पूरा दबदबा बनाया हुआ था उसे देखते हुए स्कोरलाइन बड़ी होनी चाहिए थी। मैच में दो महत्वपूर्ण मौकों पर भारत को गोल नहीं दिए गए। 

पहला कप्तान सुनील छेत्री को पहले हाफ में फाउल किया गया लेकिन पेनल्टी नहीं दी गयी और एक गोल को ऑफ साइड के चलते अमान्य करार दिया गया। स्टिमाक ने कहा, "मेरे लिए परिणाम 3-0 है 1-0 नहीं।"स्टिमाक ने बुधवार रात मैच के बाद कहा, "मैं अपने खिलाड़ियों को कुछ नहीं कह सकता क्योंकि उन्होंने वही सब किया जिस पर हम सहमत थे। 

गोलकीपर अमरिंदर का प्रदर्शन शानदार था और सुनील दुर्भाग्यशाली रहे कि स्कोर नहीं कर सके। वह गोल करने के लिए बेताब थे और हैट्रिक बना सकते थे।"किसी को उम्मीद नहीं थी कि चार दिन पहले आईएसएल का जबरदस्त फाइनल खेलने के बाद छेत्री पूरे 90 मिनट खेलेंगे लेकिन कप्तान की नेशनल ड्यूटी के प्रति भूख और प्रतिबद्धता ने स्टिमाक को उन्हें खेलाने का फैसला लेने के लिए प्रेरित किया। 

कोच ने कहा, "सुनील आईएसएल फाइनल के बाद शिविर में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया और राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए दौड़ पड़े। इससे उनकी भूख और प्रतिबद्धता का पता चलता है। वह टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं और लगातार तीन दिन खेल सकते हैं।"

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Trination Football , Myanmar , Igor Stimac , India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD