Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

महिलाओं की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल के बाहर पिंक शौचालय शुरु

12 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने वाले पिंक शौचालय में सैनिटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन, चेंजिंग रुम, फीडिंग रुम की भी होगी सुविधा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

सिविल अस्पताल होशियारपुर के बाहर नगर निगम होशियारपुर की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय शुरु किया गया है। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने इस पिंक शौचालय को महिलाओं को समर्पित करते हुए बताया कि अस्पताल में आने वाली महिलाओं को इसका काफी लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में काफी तादाद में महिलाएं आती हैं और पिंक शौचालय समय की मुख्य मांग थी, जिससे सभी महिलाओं को नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 12 लाख 74 हजार रुपए की लागत से महिलाओं के लिए जहां पिंक शौचालय बनाया गया है वहीं इसकी बैकसाइड पुरुषों के लिए भी शौचालय का निर्माण करवाया गया है, जिसका लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। 

पिंक शौचालय के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिंक शौचालय में महिलाओं के लिए विशेष सैनेटरी नैपकिन मशीन लगी है, जिसमें से  नैपकिन निकाला जा सकेगा और इस्तेमाल किए गए नैपकिन को निस्तारण वाली मशीन में डाल कर नष्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा चेंजिंग रुम, फीडिंग रुम की भी सुविधा पिंक शौचालय में उपलब्ध करवाई गई है। 

उन्होंने बताया कि पिंक शौचालय खुल जाने से भीड़ भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं को एक सुरक्षित स्थान मिल गया है, जहां अब महिलाएं बिना संकोच के इसका प्रयोग कर सकेंगी। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, एस.एम.ओ. डा. स्वाति, एक्यिन कुलदीप सिंह, जे.ई पवन भट्टी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                                  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD