Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

महिलाओं के कल्याण के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: सुधीर शर्मा

मंदल में 4 लाख 50 हजार से निर्मित महिला मण्डल भवन का किया उद्घाटन

Sudhir Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 06 Mar 2023

Last updated on: Mar 06, 2023, 00:00 IST

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की  प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए महिला कल्याण व उत्थान योजनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनेक नई योजनाएं चलाई  जाएंगी। 

वे आज  आज सोमवार  को मंदल  में लगभग साढ़े 4 लाख से बनने वाले शिव महिमा महिला मंडल भवन के उद्घाटन के उपरांत बोल रहे थे । उन्होंने  कहा कि  मेरे लिए पहले आम जनता के काम और युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना है, उसके बाद ही ट्रांसफर जैसे मसलों को देखूंगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में आम जनता के काम हैं।

वह आमजन के प्यार से ही दोबारा धर्मशाला के विधायक बने हैं ।सुधीर ने ग्राम पंचायत ढगवार में चकबन ढगवार  से मसरेहड़  तक लगभग 323.46 लाख  से बनने वाले सम्पर्क सड़क  का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ढगवार खास, चकबनखास व मसरेहड़  गांवों के  लगभग 1300 लोग लाभान्वित होंगे ।  

सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सड़क 18माह में बनाने का लक्ष्य रखा गया है । पांच मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर सात सौ मीटर लंबी सडक़ के बनने से ढगवार से मसरेहड़ पहुंचने में सिर्फ सात मिनट लगेंगे। मौजूदा समय में ढगवार से मंदल जाना हो तो वाया बगली 35 मिनट लगते हैं। 

अपने संबोधन में सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली इस मांग को उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इससे लोगों को खेती व अन्य कार्यों में बहुत सहूलियत होगी। एयरपोर्ट के विस्तार पर सुधीर शर्मा ने कहा कि वह विस्थापितों के साथ हैं। 

उन्हें विस्थापन का दर्द पता है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के मुआवजे और पुनर्वास के लिए वह जी जान लड़ा देंगे। विस्थापितों की समस्याओं को लेकर वह सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे। उनकी हर समस्या का समाधान होगा। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से भी गगल एयरपोर्ट जरूरी है,  सुरक्षा-भूकंप के हालात में एयरपोर्ट विस्तार जरूरी है। सुधीर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से गगल एयरपोर्ट सबसे जरूरी है। पड़ोसी देशों ने बार्डर पर एयरपोर्ट बना लिए हैं। इस कारण इस एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है। 

सुधीर ने ढगवार में खेल का मैदान बनाने के लिए 8 लाख रुपये देने की घोषणा  की उन्होंने  कहा कि  खेल का मैदान बनने से युवाओं में खेल की भावना जागृत होगी । साथ ही  खेलने का मौका मिलेगा  व मानसिक व शारीरिक विकास हो सकेगा ।

अवसर पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान मेहता, बीडीसी के वाइस चेयरमैन विपिन, जिला परिषद सदस्य निशा देवी आदि ने सड़क कार्य को शुरू करवाने के लिए विधायक सुधीर शर्मा का आभार जताया। 

इसके उपरांत  विधायक सुधीर शर्मा ने मंदल  व ढगवार  में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर  ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस अवसर पर एक्सईएन लोनिवि जगतार ठाकुर, एक्सईएन जलशक्ति अनीश ठाकुर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एसडीओ रमेश धीमान ,एसडीओ लोनिवि दशमिन्दर ,एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एसडीओ रमेश धीमान , एसडीओ लोकनिव दशमिन्दर , जेई मनबिंदर ,जे ई कुलदीप  पठानिया ,   महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शकुन मनकोटिया ,कांग्रेस नेत्री अनुराधा, रोहित शर्मा, बलदेव चौधरी, राकेश कुमार,जिप सदस्य निशा देवी,उत्तम डोगरा,   स्वरूप चौधरी , प्रधान ढगवार सुषमा  महिला मंडल प्रधान सुजाता , वीरेन्द्र  चौधरी  ओबीसी अध्यक्ष ,विवेक कुमार,अजय कौशल ,सोनू डोगरा ,वीरेन्द्र  चौधरी ओबीसी अध्यक्ष ,विवेक कुमार,अजय कौशल ,सोनू डोगरा , सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD