Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज केस में से नाम निकालने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू निरंकारी युवाओं के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन वर्कशाप’ का आयोजन किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 3 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 

नितिन गडकरी ने भारत में ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत सुश्री कैथरीना वीजर के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2023

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज भारत में ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत सुश्री कैथरीना वीजर के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।इस बैठक में, सड़क अवसंरचना विकास और हरित प्रौद्योगिकियों में नवीनतम तकनीकों एवं नवाचारों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। ऑस्ट्रियाई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री को विभिन्न नवीन तकनीकों और उनके द्वारा निर्मित किए जा रहे नवीन उत्पादों के बारे में जानकारी दी।

श्री गडकरी ने बताया कि भारत द्वारा कई रोपवे एवं केबल कार परियोजनाओं को क्रियान्वित किया  रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रियाई कंपनियों द्वारा निर्मित किए जा रहे रोपवे तथा केबल कार के उच्च गुणवत्ता वाले घटकों एवं उपकरणों की सराहना की और भारत में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इसके निर्माण में सहयोग पर जोर दिया। 

उन्होंने इस कंपनियों को समग्र लागत को कम करने के उद्देश्य से भारत में उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए भी आमंत्रित किया।सहयोग के अन्य संभावित क्षेत्रों जैसे राजमार्ग निर्माण, सुरंग निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम, कुशल परिवहन प्रणाली, यातायात प्रबंधन प्रणाली, हरित प्रौद्योगिकी सुरंग निगरानी प्रणाली और सड़क सुरक्षा में नई तकनीकों के बारे में भी विचार-विमर्श हुआ।

इस बैठक ने सड़क परिवहन क्षेत्र में नवाचार लाने और परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में समकालीन चुनौतियों का प्रभावी समाधान विकसित करने हेतु ऑस्ट्रिया के साथ भारत की निरंतर साझेदारी और विकासात्मक सहयोग को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया। ऑस्ट्रिया की राजदूत ने श्री गडकरी को ऑस्ट्रिया आने का निमंत्रण भी दिया।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD