Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महाराष्ट्र में दो दिवसीय क्षेत्रीय वर्कशॉप में लिया हिस्सा

पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक न्याय सम्बन्धी किए जा रहे कार्यों का किया जि़क्र

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Feb 2023

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महाराष्ट्र के पुणे में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा सामाजिक न्याय सम्बन्धी आयोजित की गई दो दिवसीय वर्कशॉप में हिस्सा लिया। यह वर्कशॉप तारीख़ 28 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की गई है। इस दो दिवसीय वर्कशॉप में भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलग-अलग मंत्री एवं अधिकारी शामिल हुए।

वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग एक ऐसा विभाग है जो समाज के अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को समय-समय पर न्याय देता रहा है और उनके अधिकारों की लगातार पारदर्शिता के साथ रक्षा करता रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की संख्या 32 प्रतिशत है।  

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों को पंजाब सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता से लागू किया जा रहा है। जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने में काफ़ी मदद मिली है।  

मंत्री ने कहा कि पंजाब में अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग का शैक्षिक, सामाजिक एवं अल्पसंख्यक वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए विभिन्न योजनाएँ लागू की गई हैं।  

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पंजाब राज्य को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को बेहतर ढंग से लागू करने वाले देश के पहले पाँच राज्यों में स्थान दिया गया है।  कैबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के अंतर्गत राज्य में अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कम आमदनी वाले परिवार से सम्बन्धित दो लड़कियों के विवाह के लिए 51,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के 17 जि़लों में डॉ. बी.आर अम्बेडकर भवन स्थापित किए गए हैं, जो अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य गरीब वर्ग के लोगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक छत के नीचे ज्यादातर सुविधाएँ मुहैया करवाई जाती हैं।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डॉ. बी.आर अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर एंड कोर्सेज़ इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर (मोहाली) में अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को आई.ए.एस, पी.सी.एस. और बैंक पी.ओ के प्रीलिमनरी एग्ज़ामीनेशन के लिए कोचिंग दी जाती है।  

उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर भवन मोहाली को स्थापित करने के लिए लगभग 45 करोड़ की ज़रूरत है। उन्होंने भारत सरकार से इसके लिए 50 प्रतिशत अनुदान की माँग की, जिससे अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD