Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों और साजिशकर्ताओं के चेहरे का हुआ पर्दाफाश, करोड़ों लोगों की भावनाओं को मिलेगी शांति

हम न्याय दिलाने के वादे पर हैं कायम हैं, मंत्री हो या संतरी कानून सबके लिए एक, नहीं छिपती कभी सच्चाई

Aman Arora, Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Feb 2023

Last updated on: Feb 24, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) ने कोटकपुरा गोलीकांड में पेश चालान को लेकर विपक्षी दलों शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेक नीयत और ईमानदारी से किया गया हर काम सफलता की ओर ले जाता है।अच्छी नीयत से ही सफलता मिलती है। भगवंत मान सरकार ने बादलों के खिलाफ चालान पेश कर स्पष्ट कर दिया है कि गुरु साहिब का अपमान करने वाले और पंजाब के खिलाफ साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

'आप'  के अनुसार अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की नीयत की कमी के कारण बेअदबी और गोलीकांड के मामलों में न्याय मिलने में इतनी देरी हुई है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों और साजिशकर्ताओं के चेहरे का हुआ पर्दाफाश ..करोड़ों लोगों की भावनाओं को शांति मिलेगी..हम न्याय दिलाने के वादे पर कायम हैं…मंत्री या संतरी कानून सबके लिए एक है..सच्चाई कभी छिपती नहीं..।

उल्लेखनीय है कि एडीजीपी लालकृष्ण यादव की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने कोटकपुरा फायरिंग मामले में यह चालान पेश किया, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के नाम भी शामिल हैं। एसआईटी चालान के मुताबिक इन मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने घटनाओं को अंजाम देने में मदद की थी। चालान में दायर 7000 पन्नों की चार्जशीट में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को आईपीसी की धारा 323,324,504 के तहत नामजद किया गया है।

इस संबंध में शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के मंत्री डॉक्टर इंदरवीर सिंह निज्जर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की नीयत में कमी के कारण बेअदबी और गोलीकांड के मामलों में न्याय में इतनी देरी हुई है। लेकिन आज इस चार्जशीट के जरिए कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों और साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब हो गए हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि लंबे समय से हर एक पंजाबी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के भक्त 2015 में हुई बेअदबी और उसके बाद कोटकपुरा गोलीकांड में शहीद हुए दो युवकों के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं और पिछले साढ़े सात साल से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान कई एसआईटी और न्यायिक आयोगों का गठन किया गया लेकिन न्याय नहीं मिला।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के राज में ये दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं और कांग्रेस न्याय का वादा करके सत्ता में आई, लेकिन दोनों पार्टियों ने संगत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। उनका मकसद सिर्फ वोट बटोरना और सरकार बनाना था। हालांकि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने महज ग्यारह महीने में इस मामले को तार्किक परिणति तक पहुंचा दिया है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी धर्म की पार्टी हुआ करती थी, उस पार्टी ने ही धर्म के खिलाफ इतना बड़ा अपराध किया है। भगवंत मान की सरकार पंजाब और पंजाबियों को न्याय दिलाएगी। आज तक सभी पार्टियों ने बेअदबी के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की। न्याय की इस लड़ाई में बादलों के खिलाफ आज दाखिल किया गया चालान एक ऐतिहासिक कदम है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि चार्जशीट में षड्यंत्रकारियों से लेकर शूटरों और सबूतों से छेड़छाड़ तक सभी को नामजद किया गया है।एसआईटी के अनुसार पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और तत्कालीन गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपनी सरकार की लापरवाही को छिपाने के लिए अवैध तरीके से बल प्रयोग करने की साजिश रची थी। ये दोनों मास्टरमाइंड हैं। 

इसके अलावा इस चार्जशीट में आई.जी. परम राज उमरानंगल (साजिशकर्ता), डी.आई.जी. अमर सिंह चहल (साजिशकर्ता), एसएसपी सुखमंदर सिंह मान (तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना), एसएसपी चरनजीत सिंह (साजिश को अंजाम देने वाला), एसएचओ गुरदीप सिंह (तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना) के नाम भी आरोप लगाए गए।

उन्होंने आगे कहा कि हमने पंजाब के लोगों से इस मामले की जांच को अंजाम तक पहुंचाने का वादा किया था और आज हमने उस वादे को पूरा किया है। अगली कार्रवाई न्यायालय द्वारा किया जाएगा। हमें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि नानक नाम लेवा संगत को न्याय मिलेगा। 

हमने वादा किया था कि अगर हम सरकार में आए तो गुरु साहिब करने वालों को कड़ी सजा देंगे। अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि कोटकपुरा गोलीकांड में शामिल बड़े मगरमच्छ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, आज हमने उस वादे को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि यह एक ईमानदार सरकार की वजह से संभव हुआ है। भले ही उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एसआईटी सृजित की गई थी, लेकिन भगवंत मान सरकार ने उन्हें बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप किए पूर्ण स्वतंत्रता के साथ कार्य करने की अनुमति दी।

 

Tags: Aman Arora , Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD