Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कांग्रेस भवन में प्रदर्शन नीट के बहाने डूबती राजनीति बचाने में जुटी कांग्रेस, पंजाब के परीक्षा घोटालों पर चुप मिशन वात्सल्य : बाल कल्याण सेवाओं को मिलेगी और मजबूती प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक अपनाने की संभावनाएं तलाशी जाएँ : प्रो. असीम कुमार घोष राज्यपाल ने गौशाला के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल पंवार गन्नौर इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द करें पूरा : श्याम सिंह राणा पानीपत के दिव्यांग बच्चे को मिलेंगे अत्याधुनिक बायोनिक कृत्रिम अंग प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर पंचकूला में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह

 

बेंगलुरु ओपन: भारत के अनिरुद्ध चंद्रशेखर-एन विजय सुंदर प्रशांत युगल फाइनल में पहुंचे

Sports News, Tennis, Tennis Player, Bengaluru Open, Bengaluru Open 2023, Anirudh Chandrasekhar, N Vijay Sundar Prashanth, Hamad Medjedovic, Chun Hsin Tseng
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 24 Feb 2023

Last updated on: Feb 24, 2023, 00:00 IST

अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन विजय सुंदर प्रशांत की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को बेंगलुरु ओपन 2023 में अपनी शानदार फॉर्म को आगे बढ़ाते हुए चौथी वरीयता प्राप्त अर्जुन काधे और मैक्स न्यूक्रिस्ट को 7-6(1), 4-6, 10-2 से हराकर युगल फाइनल में जगह बनाई है। 

अनिरुद्ध और प्रशांत टूर्नामेंट में बचे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। गुरुवार को सुमित नागल के बाहर होने के साथ एकल में देश का अभियान समाप्त हो गया। दोनों ने भारत-ऑस्ट्रियाई जोड़ी के खिलाफ तीन सेट के रोमांचक सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर से जीत दर्ज की।

वे अब शनिवार को फाइनल खेलेंगे। एकल क्वार्टर फाइनल में, सर्बिया के हमद मेडजेडोविक ने ताइपे के नंबर 1 वरीयता प्राप्त चुन-सिन त्सेंग को पछाड़ दिया। मेडजेडोविक ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पर 6-1, 6-2 से जीत दर्ज करने के लिए अपनी सर्विस और ग्राउंड शॉट्स का इस्तेमाल किया। 

शनिवार को सेमीफाइनल में मेडजेडोविक का सामना मैक्स पर्सेल से होगा। विंबलडन में डिफेंडिंग डबल्स चैंपियन परसेल ने इटली की लुका नारदी को 6-2, 6-0 से मात दी। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के दूसरी वरीयता प्राप्त जेम्स डकवर्थ ने भी बुल्गारिया के दिमितार कुजमानोव को 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया। क्वालिफायर के माध्यम से आए एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई जेम्स मैककेबे ने भी हेरोल्ड मेयोट फ्रांस को 6-3, 7-6 (4) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Bengaluru Open , Bengaluru Open 2023 , Anirudh Chandrasekhar , N Vijay Sundar Prashanth , Hamad Medjedovic , Chun Hsin Tseng

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD