Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कृषि के सहायक पेशे के तौर पर घोड़ा पालन को प्राथमिकता देगी पंजाब सरकार: लालजीत सिंह भुल्लर

पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना में डेयरी विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया मुआयना

Laljit Singh Bhullar, Kuldeep Singh Dhaliwal, Bram Shanker Jimpa, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 13 Feb 2023

Last updated on: Feb 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब के पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कृषि के सहायक पेशे के तौर पर घोड़ा पालन को प्राथमिकता देगी।गाँव जंडियाली ज़िला लुधियाना में दूसरे अम्पायर होर्स कप-2023 के इनाम वितरण समारोह के दौरान कृषि मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा समेत बतौर मुख्य मेहमान पहुँचे स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार के अथाह अवसर हैं और सरकार घोड़ा पालन को आम किसान वर्ग के दायरे में लाने के लिए विचार करेगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब की नसल ‘‘नुक्करे घोड़े’’ को अन्य राज्यों में प्रचारित करने के भी प्रयास किए जाएंगे। उनके साथ स. हरदीप सिंह मुंडियां विधायक साहनेवाल, स. दिलजीत सिंह ग्रेवाल विधायक लुधियाना पूर्वी और श्री अशोक पाराशर पप्पी मौजूद थे।तीन दिन चले इस होर्स कप में हरियाणा, राजस्थान, उतर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र से लगभग 500 घोड़ों ने हिस्सा लिया, जिनमें से लगभग 120 घोड़ों को इनाम दिए गए।  

कैबिनेट मंत्रियों ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान स्टालिअन कैटागरी में पहले स्थान पर रहे पंजाब के घोड़े ‘‘दुल्ले’’ और घोडिय़ों में पहले नंबर पर रही राजस्थान की घोड़ी ‘‘मीरा’’ के लिए इनाम दिए। पहला इनाम 71,000 रुपए और ट्रॉफी और दूसरा इनाम 51,000 रुपए दिया गया। इसके अलावा बाकी 10 घोड़ों को 21 हज़ार से लेकर 5-5 हज़ार रुपए के इनाम दिए गए।  

इससे पहले पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के मेला ग्राउंड में डेयरी विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का मुआयना किया। कैबिनेट मंत्रियों ने विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए चलाई जा रहीं मोबाइल वैनों को भी देखा। 

उन्होंने अधिकारियों को दूर-दराज के गाँवों में दूध उत्पादक जागरूकता शिविरों के जरिए डेयरी किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करने की हिदायत भी की।इस दौरान डेयरी को सहायक पेशे के तौर पर प्रफुल्लित करने के उद्देश्य से लगाई गई नुमाइश और सलाह-परामर्श स्टॉल किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही, जहां किसानों ने अपनी समस्याएँ साझा कीं और सुझाव सम्बन्धी फॉर्म भरे। उनके साथ डायरैक्टर डेयरी श्री कुलदीप सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , Kuldeep Singh Dhaliwal , Bram Shanker Jimpa , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD