Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया

 

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रिंचेन ल्हामो ने की 15 सूत्री कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोलीं...जरूरतमंद तक पहुंचाएं योजनाएं

कहा...हम खुशकिस्मत हैं जो भारत में जन्मे, यहां हर रिलीजन के विचारों का आदर है

Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Feb 2023

Last updated on: Feb 08, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रिंचेन ल्हामो ने अल्पसंख्यकों के कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम की कांगड़ा जिले में कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को धर्मशाला में जिला के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए चलाई योजनाओं को सभी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। 

इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा । उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के लोग अनेक बार योजनाओं की जानकारी के अभाव में उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में व्यापक जागरूकता अभियान की बहुत जरूरत है ताकि लाभार्थियों को योजनाओं की पूरी जानकारी रहे और पात्र लोग उनका लाभ ले सकें। 

उन्हें शिक्षा छात्रवृति, आवास, कौशल दक्षता और स्वरोजगार ऋण जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी रहे। उन्होंने जन जागरूकता के लिए विशेष कैंप लगाने के साथ साथ सोशल मीडिया समेत प्रचार प्रसार के सभी माध्यमों का उपयोग करने को कहा।रिंचेन ल्हामो ने विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों से भी अपने समुदाय के लोगों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता लाने में सहयोग का आग्रह किया।

उन्होंने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में अल्पसंख्यक समुदायों के पात्र लाभार्थियों का ब्योरा एकत्रित करने और रिपोर्ट उनसे साझा करने के निर्देश दिए।रिंचेन ल्हामो ने कहा कि हम खुशकिस्मत जो हमारा जन्म भारत में हुआ है। यहां हर रिलीजन के विचारों का आदर है। हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है, इसी में देश की तरक्की है।

उन्होंने अल्पसंख्यक समुदायों व प्रशासन में निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि दोतरफा संवाद में समस्याओं के समाधान निहित हैं। ऐसे वार्तालाप होते रहने चाहिए। उन्होंने प्रशासन को नियमित अंतराल पर बैठकें कर अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों को उनमें बुलाने और मिल बैठ कर कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा और समस्याओं के समाधान पर बातचीत करने की व्यवस्था बनाने को कहा।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने कहा कि भारत सरकार की प्राथमिकता है कि उन सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में, जहां अभी अल्पसंख्यक आयोग का गठन नहीं हुआ है, वहां इनका गठन हो। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने ऐसे सभी राज्यों को आयोग के गठन को लेकर पत्र भी लिखा है। उन्होंने हिमाचल में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के गठन को लेकर राष्ट्रीय आयोग की ओर से फिर से सरकार को लिखने का आश्वासन दिया।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य का आभार जताते हुए उनके सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन 15 सूत्री कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन को प्रतिबद्ध है और इसके तहत अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए पूरी तत्परता से सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने 15 सूत्री कार्यक्रम में अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं और कार्यों का ब्योरा दिया।बैठक में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों ने अपने समुदायों की विभिन्न मांगे और समस्याएं भी रखीं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा समेत जिला के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD