Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सफदरजंग अस्पताल में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के एकीकृत चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया गया

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, All India Institute of Ayurveda, AIIA, Sarbananda Sonowal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ सफदरजंग अस्पताल में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के एकीकृत चिकित्सा विभाग में एकीकृत चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि एकीकृत चिकित्सा का उद्देश्य एलोपैथी में आधुनिक प्रगति का उपयोग करने के साथ-साथ भारत की समृद्ध विरासत और चिकित्सा ज्ञान की क्षमता का उपयोग करना है। 

पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां दोनों ही स्वास्थ्य और कल्याण के बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद करेंगी। इस प्रकार यह समय की मांग है कि विभिन्न चिकित्सा प्रणालियां प्रतिस्पर्धा न करें बल्कि एक दूसरे की पूरक हों। तभी हम अपने नागरिकों की भलाई सुनिश्चित कर सकते हैं और सभी के लिए स्वास्थ्य प्राप्त करने में और मदद कर सकते हैं। 

मंडाविया ने आगे कहा, देश ने आखिरकार स्वास्थ्य को अपनी विकास गाथा से जोड़ा है और नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहना चाहिए जो धन सृजन के लिए महत्वपूर्ण है। जमीनी स्तर तक पहुंचने और स्वास्थ्य सेवाओं के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सरकार के समर्पण को दोहराते हुए, मंडाविया ने कहा कि देश भर में 1,56,000 से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) में स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा, भारत ने 31 दिसंबर 2022 से पहले 1.56 लाख से अधिक एचडब्ल्यूसी खोलने की उपलब्धि हासिल की है, जो हमारे नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। इस एकीकृत ²ष्टिकोण के महत्व पर जोर देते हुए मंडाविया ने कहा, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ और निजी चिकित्सा क्षेत्र जैसे हितधारक भी इस एकीकृत चिकित्सा ²ष्टिकोण के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 

वहीं केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संस्थान द्वारा तेजी से उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा, यह गर्व की बात है कि देश समग्र स्वास्थ्य सेवा की ओर बढ़ रहा है और एकीकृत दवा उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , All India Institute of Ayurveda , AIIA , Sarbananda Sonowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD