Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री द्वारा सिंगापुर जा रहे प्रिंसिपल से अपील : राज्य में शिक्षा क्रांति के अग्रणी बनो

भगवंत मान ने झंडी दिखा कर सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के पहले बैच को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर किया रवाना

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2023

Last updated on: Feb 04, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों के पहले बैच को शिक्षा के क्षेत्र में अपने पेशेवर ज्ञान और महारत को अपग्रेड करने के लिए सिंगापुर जाने के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।यहां मगसीपा में प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने अध्यापकों को न्यौता दिया कि वे राज्य में पिछले 10 महीनों से चल रही शिक्षा क्रांति के अग्रणी बनने का न्यौता दिया। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अपनी किस्म की यह पहली पहलकदमी अध्यापकों की विदेशी ट्रेनिंग के लिए प्रांतीय योजना का हिस्सा है, जिसको शुक्रवार को मंत्रीमंडल की तरफ से मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए अध्यापकों के पेशेवर हुनर को निखारना है जिससे वह बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर सकें। 

भगवंत मान ने कहा की इस कदम का एकमात्र उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कान्वेंट के अपने शिक्षित साथियों के साथ मुकाबला करने के योग्य बनाना और जीवन में कामयाब बनाना है।मुख्यमंत्री ने दोहराया की अध्यापक राष्ट्र निर्माता हैं, जो शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं। 

इसलिए राज्य सरकार ने उनको मानक ट्रेनिंग यकीनी बना कर उनके अध्यापन के हुनर को निखारने का फैसला किया है। भगवंत मान ने बताया कि इस गारंटी के हिस्से के तौर पर 36 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों का पहला बैच पेशेवर ट्रेनिंग के लिए आज 4 फरवरी को सिंगापुर जा रहा है।

उन्होंने बताया की ये प्रिंसिपल 6 से 10 फरवरी तक होने वाले प्रोफेशनल टीचर ट्रेनिंग सेमिनार में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद यह पहला बैच 11 फरवरी को लौटेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह ट्रेनिंग अध्यापकों को आधुनिक अध्यापन अभ्यासों और लीडरशिप हुनर के साथ लैस करके उनकी सोच को और विशाल करेगी। 

महामारी के बाद संसार में शिक्षा के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अध्यापन-ट्रेनिंग सामग्री और ऑडियो विजुअल प्रौद्योगिकी की सृजना करना, रणनीतिक प्रबंधन, स्कूल संस्कृति को नया आकार देना, अध्यापकों का पेशेवर हुनर निखारना और कोर्स का नेतृत्व इस ट्रेनिंग में शामिल है।उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि यह मिसाली पहलकदमी राज्य में शिक्षा प्रणाली के सुधार के लिए मिल पत्थर साबित होगी और इन प्रयत्नों से पंजाब जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा।

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD