Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

भगवंत मान लोक निर्माण विभाग के 188 नव-नियुक्त जूनियर इंजीनियर्स को दिए नियुक्ति पत्र

10 महीनों में 26 हज़ार से अधिक नौकरियाँ दीं, जो पिछली सरकारें नहीं कर सकीं-भगवंत मान

Bhagwant Mann, Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jan 2023

भगवंत मान ने कहा कि राज्य ने पूरी तरह मेरिट के आधार पर 26,074 योग्य नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।यहाँ म्यूनिसिपल भवन में लोक निर्माण विभाग के 188 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र बाँटने के लिए करवाए समारोह के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य एक नई क्रांति का गवाह बन रहा है, जहाँ नौजवानों को सरकारी नौकरियों के द्वारा आर्थिक पक्ष से मज़बूत बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि केवल 10 महीनों के कार्यकाल के दौरान 26,074 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। भगवंत मान ने कहा कि और नौकरियाँ देने की कार्यवाही भी चल रही है और यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियाँ पर भर्ती के लिए सिफऱ् और सिफऱ् मैरिट ही एकमात्र आधार है। 

उन्होंने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित बनाई जा रही है, जिससे होनहार नौजवान राज्य सरकार के साथ जुड़ें। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्त की कि इससे नौजवानों की अथाह शक्ति को रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल के दस महीनों के दौरान राज्य सरकार ने कई बेमिसाल फ़ैसले लिए हैं, जबकि दूसरी पार्टियाँ मतदान की तैयारियों के दौरान लोगों के साथ वादे करती थीं परन्तु उन्होंने वादे नहीं, लोगों को गारंटियाँ दीं। 

भगवंत मान ने कहा कि एक-एक करके सभी गारंटियाँ पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली जुलाई से हरेक महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की गारंटी पूरी की और यह गर्व एवं स्ंतुष्टी की बात है कि नवंबर-दिसंबर 2022 महीनों में राज्य के 87 प्रतिशत घरों का बिजली बिल ज़ीरो आया। भगवंत मान ने कहा कि वह एक आम परिवार से सम्बन्धित हैं और आम आदमी को पेश समस्याओं संबंधी भली-भाँति अवगत हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक और गारंटी पूरी करते हुए पंजाब भर में 500 आम आदमी क्लीनिक खोल दिए हैं, जहाँ आने वाले हरेक मरीज़ का ऑनलाइन डेटा रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में घातक बीमारियों से निपटने के लिए रणनीति बनाने में यह डेटा काफ़ी मददगार साबित होगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य निवासियों के इलाज और रोगों की पहचान में यह प्रभावशाली साबित होगा।  

विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी शर्मनाक बात है कि विरोधी पार्टियों के नेता लोक-हितैषी फ़ैसलों की भी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल विरोध के लिए ही विरोध करना पूरी तरह अनावश्यक है। भगवंत मान ने कहा कि यह नेता राज्य की तरक्की एवं ख़ुशहाली से जलते हैं, जिस कारण इन पहलों का विरोध कर रहे हैं।  

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी विरोध उनको राज्य की तरक्की के लिए काम करने से रोक नहीं सकेगा और वह लोगों के कल्याण के लिए सख़्त मेहनत जारी रखेंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह अच्छी तरह से जानते हैं कि लोगों के कल्याण के लिए काम कैसे करना है और इस महान कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इस भरोसे को वह हर हाल में बरकरार रखेंगे।  

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में स्कूल ऑफ ऐमिनेंस की शुरुआत की है। यह स्कूल, सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि विद्यार्थियों की रुचियों के मुताबिक ही उनका विकास सुनिश्चित बनेगा और यह स्कूल भविष्य के लिए विशेषज्ञों की एक बड़ी फ़ौज तैयार करेंगे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब की दौलत को लूटा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि इस घृणित जुर्म के दोषियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जाए। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के जिन लोगों के खजाने को लूटा उनको सज़ा दिलाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की अथक कोशिशों से उद्यमियों ने राज्य में निवेश के लिए उत्साह दिखाया है। 

उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब में 27 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जिससे नौजवानों के लिए नौकरियों के लाखों अवसर पैदा हो रहे हैं। भगवंत मान ने ऐलान किया कि राज्य सरकार ने एक और बेमिसाल फ़ैसले के अंतर्गत लाभार्थियों को बुढापा पेंशन उनके घरों में ही पहुँचाने का फ़ैसला किया है।इससे पहले लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मुख्यमंत्री और अन्य मेहमानों का स्वागत किया।

 

Tags: Bhagwant Mann , Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD