Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया' कार्तिक-कियारा स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी, 29 जून को होगी रिलीज कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मिले सिद्दारमैया मलेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर में बाहर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

आईएलटी20: मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा, गल्फ जायंट्स की प्रभावशाली शुरुआत के लिए जेम्स विंस महत्वपूर्ण

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Andy Flower, Calm James, Gulf Giants, ILT20

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 24 Jan 2023

गल्फ जायंट्स के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने डीपी वल्र्ड आईएलटी20 के पहले सीजन में 5 मैचों में 8 अंकों के साथ तालिका के शीर्ष पर रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेम्स विंस की उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की है। अडानी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गल्फ जायंट्स ने आईएलटी20 में अपने अभियान की शानदार शुरूआत की है। 

इंग्लैंड के विंस के नेतृत्व में, जो अब तक टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, अडानी की गल्फ जायंट्स तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा, "विंस का फॉर्म शानदार रहा है। वह उच्च गुणवत्ता वाला खिलाड़ी है और वह अब तक हमारी सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। 

उनकी कप्तानी सकारात्मक रही है और अच्छे सामरिक निर्णय लेते हैं। उन्होंने सामने से नेतृत्व किया है। इसके अलावा, शिमरोन हेटमायर शानदार फॉर्म में हैं और वह ट्रेनिंग में भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"फ्लावर ने फ्रेंचाइजी द्वारा एक विज्ञप्ति में कहा, "क्रिस जॉर्डन और डेविड विसे जैसे खिलाड़ी हमारे लिए गेंद के साथ अच्छे रहे हैं, और अब तक हमारी फील्डिंग भी प्रभावशाली रही है। 

अडानी के गल्फ जायंट्स को इस तथ्य से भी लाभ होता है कि डोमिनिक ड्रेक्स जैसा खिलाड़ी प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे बढ़ने के लिए जोर दे रहे हैं।"जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने यूएई के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के बारे में भी बात की, जो जायंट्स टीम का हिस्सा हैं, और कहा कि स्थानीय क्रिकेटर अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने युवा संचित शर्मा की भी प्रशंसा की।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Andy Flower , Calm James , Gulf Giants , ILT20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD