Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण

कहा, विभाग में जल्दी बसों की नई फ्लीट होगी शामिल

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज लुधियाना के अमर शहीद सुखदेव अंतरराज्यीय बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आदेश दिया कि टैक्स भरे बिना चल रही सभी बसें ज़ब्त की जाएँ और इनके चालान काटे जाएँ।

परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री ने बस अड्डे के नज़दीक खड़ीं टूरिस्ट बसों के दस्तावेज़ों की जाँच की और इनमें से ज़्यादातर बसें टैक्स, पर्मिट, टूर प्रोग्राम, यात्रियों की सूची और अन्य दस्तावेज़ के बिना पाई गईं।  

उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को ज़रुरी दस्तावेज़ों के बिना पाई गईं बसों के चालान काटने और इनको ज़ब्त करने के लिए कहा। विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए श्री भुल्लर ने कहा कि जो बस ऑपरेटर टैक्स नहीं भर रहे, उनको बख़्शा नहीं जाएगा और सभी डिफॉल्टरों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को सभी सेवाएं सुचारू तरीके से मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को बिना किसी दिक्कत के बस सेवाएँ मिलने को सुनिश्चित बनाने के लिए नई वॉल्वो बसें शामिल करने का फ़ैसला लिया है।इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने बसों में सवार यात्रियों के साथ बातचीत की और बस सेवाओं में सुधार संबंधी यात्रियों के सुझाव लिए। 

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि यहाँ से निकलने वाली हरेक बस का इस बस अड्डे में रुकना सुनिश्चित बनाया जाए। इस सम्बन्धी किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लोगों को परेशान करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद स. लालजीत सिंह भुल्लर ने रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. वर्कशॉप्स के कार्यालयों में रिकॉर्ड की जाँच भी की।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD