Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा औचक निरीक्षण की शुरुआत

पंजाब में जल्द ही शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 05 Jan 2023

Last updated on: Jan 05, 2023, 00:00 IST

पंजाब की स्वास्थ्य संस्थाओं के कामकाज में सुधार लाने और डाक्टरी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य भर की स्वास्थ्य संस्थाओं में दीं जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लेने के मद्देनज़र औचक निरीक्षण मुहिम शुरू की।

अपनी किस्म के ऐसे पहले दौरे के मौके पर उन्होंने मोहाली में लीवर सर्ज़री के लिए जल्द कार्यशील होने वाले पंजाब इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बायिलरी साइंसज़ के कामों का निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने पहल के आधार पर काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए और 50 बिस्तरों वाले इस सुपर-स्पैशलिटी अस्पताल को जल्द शुरू करने का भरोसा दिया। 

जो न केवल जिगर और बिलीरी रोगों के निदान और प्रबंधन के लिए सैंटर आफ एकसीलैंस साबित होगा बल्कि हैपेटो-बिलरी साईंस के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण और अनुसंधान प्रदान करेगा।श्री जौड़ामाजरा ने उम्मीद जतायी कि यह प्रोजैक्ट लोगों को सस्ती दरों पर मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सफल होगा और पंजाब के लिए स्वास्थ्य-बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाला बड़ा प्रोजैक्ट सिद्ध होगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली यह सरकार लोगों की भलाई के लिए पूरी तनदेही से काम कर रही है और लोगों को सेवाएं प्रदान करने में किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरे भविष्य में भी जारी रहेंगे और वह किसी भी स्वास्थ्य संस्था का अचानक दौरा कर सकते हैं जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर लोगों के सपने जल्दी ही पूरे हो सकें।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD