Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शहीदी जोड़ मेल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा सुविधाओं सम्बन्धी पुख़्ता प्रबंधः चेतन सिंह जौड़ामाजरा

शहीदी जोड़ मेल और आने वाली संगत को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही मुफ़्त चिकित्सा सुविधाएंः चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 28 Dec 2022

Last updated on: Dec 28, 2022, 00:00 IST

धन-धन बाबा जोरावर सिंह जी, धन-धन बाबा फतेह सिंह जी और धन-धन माता गुजर कौर जी की अतुल्य शहादत को समर्पित फ़तेहगढ़ साहिब में 26 से 28 दिसंबर तक लगने वाले शहीदी जोड़ मेल दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में नतमस्तक होने के लिए आने वाली संगतों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष दिशा-निर्देशों के अंतर्गत और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा के योग्य नेतृत्व में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

जौड़माजरा ने बताया कि ये सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभाग द्वारा राज्य के 9 अन्य जिलों में से चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ बुलाया गया। इस तरह लगभग कुल 75 डॉक्टर, 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 55 फार्मेसी अफ़सर, 13 स्वास्थ्य सुपरवाइज़र, 57 दर्जा चार कर्मचारीयों के अलावा 70 और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों को तैनात किया गया। संगतों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 7 सरकारी और 7 प्राईवेट अस्थायी डिस्पेंसरियों सहित एंबुलेंस तैनात की र्गइं हैं। 

इन डिस्पेंसरियों में सभा के दूसरे दिन अर्थात 27 दिसंबर शाम तक 7729 मरीजों की ओ.पी.डी. की गई जबकि 44 मरीजों को रैफर किया गया, 2 एंबूलैंसें वी.वी.आई.पी. के लिए, 2 एंबूलैंसें नगर कीर्तन के आगे-पीछे के लिए और एक एंबुलेंस डिस्पैंसरियों को दवाएँ और अन्य ज़रूरी चीजों की सप्लाई देने के लिए, इस तरह कुल 17 एंबूलैंसों का प्रबंध किया गया।

इसके अलावा सरकार और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को उजागर करती एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें आम आदमी क्लीनिक भी दिखाया गया और नुक्कड़ नाटकों के द्वारा श्रद्धालुआं को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूक किया गया। सभा दौरान लोगों द्वारा 348 लंगर लगाए गए, सैंपलिंग के लिए चार फूड टीमें तैनात की गईं, इन लंगरों में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी को स्वास्थ्य विभाग की 16 सदस्यीय टीमों द्वारा क्लोरीनेट किया गया, पानी की सैंपलिंग की गई और पानी की जांच के दौरान इसे पीने योग्य पाया गया। 

लंगरों की साफ़-सफ़ाई और कोविड-19 सबंधी आम लोगों को जागरूक किया गया। इन सभी कामों की देख-रेख सिविल सर्जन द्वारा ख़ुद और उनके साथ ज़िला प्रोग्राम अफ़सरों सहित 16 सुपरवाइज़री टीमों द्वारा 24 घंटे सुपरवीजन की गई।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD