Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हवाई अड्डे के साथ लगते क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के लिए एनओसी प्रक्रिया को सरल बनाएं : सांसद किशन कपूर

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 Dec 2022

Last updated on: Dec 23, 2022, 00:00 IST

सांसद किशन कपूर ने कांगड़ा एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों को हवाई अड्डा परिसर के साथ लगते क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निर्माण गतिविधियों के लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण से वांछित अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को यहां कांगड़ा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया भी बैठक में उपस्थित रहे।

किशन कपूर ने कहा कि एयरपोर्ट प्राधिकरण स्थानीय लोगों को निर्माण गतिविधियों के संबंध में एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराए। इसे लेकर महत्वपूर्ण स्थलों पर बोर्ड लगाकर और बैनर के माध्यम से भी प्रक्रियागत जानकारी दें।उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। अधिक फ्लाइट से ज्यादा टूरिस्ट यहां आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा।

उन्होंने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रस्तावित परियोजना की प्रगति की जानकारी और विस्तारीकरण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की । इस दौरान एयरपोर्ट के विस्तार तथा ढांचागत विकास सहित इससे जुड़े अन्य सभी बिंदुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।सांसद ने पर्यटकों की सुविधा के लिए नव निर्मित टूरिस्ट सूचना केंद्र का संचालन अविलंब आरंभ करने और ‘मनी एक्सचेंज’ काउंटर सेवा को सुचारू करने के लिए बैंकों से तालमेल बनाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा परिसर में पयर्टकों को हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही एलईडी स्क्रीन और अन्य माध्यमों से धार्मिक महत्व के स्थानों और पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा हवाई अ्डडे के सुधारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार अपेक्षित सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश में हवाई सेवाओं के विकास और विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिला मुख्यालयों पर हैलीपोर्ट बनाने की दिशा में सार्थक पहल की है। उन्होंने इसे लेकर उपायुक्तों को भूमि चयन और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में एडीएम रोहित राठौर,भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कांगड़ा के निदेशक धीरेंद्र सिंह, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, एसडीएम शाहपुर मुरारी लाल सहित अन्य अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD