Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

एस. जयशंकर ने एंटोनियो गुटेरेस के साथ भारत के जी20 नेतृत्व समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

Subrahmanyam Jaishankar, External Affairs Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Antonio Guterres, United Nations, Secretary General, International Leader
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 15 Dec 2022

Last updated on: Dec 15, 2022, 00:00 IST

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ मिलकर जी20 पर चर्चा की है, जिसका नेतृत्व भारत कर रहा है। जयशंकर ने बुधवार को गुटेरेस से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि उन्होंने भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान साथ काम करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

इस दौरान यूक्रेन-रूस युद्ध पर भी चर्चा हुई और जयशंकर ने ट्वीट किया कि वह गुटेरेस की अंतदृष्टि को महत्व देते हैं। इससे पहले गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक में बात की थी। उस दौरान भारत ने परिषद में सुधार पर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का बहुमत चाहता है कि आज की भूराजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए सुरक्षा परिषद में सुधार किया जाए। 

जयशंकर ने परिषद सत्र में भाग लेने वाले मंत्रियों से भी मुलाकात की। परिषद में बोलते हुए संयुक्त अरब अमीरात की संस्कृति और युवा मंत्री नौरा अल काबी ने सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया जयशंकर ने ट्वीट कर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने पोलैंड के विदेश मामलों के उप मंत्री वोज्शिएक गेरवेल से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष पर उनसे विचार-विर्मश किया।

जयशंकर ने अर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिजरेयान से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , External Affairs Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Antonio Guterres , United Nations , Secretary General , International Leader

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD