Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ की मुलाकात, बेअदबी के घृणित अपराध के दोषियों को सख़्त सजा दिलाने के लिए भारत सरकार से दख़ल की माँग

केंद्रीय गृह मंत्री को किसानों के हितों में कँटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बदलने की संभावना तलाशने के लिए कहा

Amit Shah, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2022

Last updated on: Dec 09, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की और बेअदबी के घृणित अपराध के दोषियों को सख़्त सज़ाएं देने वाले राज्य के दो महत्वपूर्ण बकाया बिलों के लिए राष्ट्रपति की मंज़ूरी लेने के लिए भारत सरकार के दख़ल की माँग की। 

यहाँ अमित शाह के साथ उनके दफ़्तर में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र ग्रंथों की बेअदबी राज्य में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यह महसूस किया गया है कि भारतीय दंड विधान की धाराओं 295 और 295-ए की मौजूदा व्यवस्थाओं के अनुसार पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के लिए सजा की समय-सीमा अपर्याप्त है। 

भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि पंजाब विधान सभा ने ‘इंडियन पैनल कोड (पंजाब संशोधन) बिल, 2018’ और ‘कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर (पंजाब संशोधन) बिल 2018’ पास कर दिया है, जिसमें लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के इरादे से श्री गुरु ग्रंथ साहिब, श्रीमद भागवत गीता, पवित्र कुरान और पवित्र बायबल की बेअदबी या नुकसान पहुँचाने पर उम्र कैद तक की सज़ा की व्यवस्था की गई है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संशोधन हमारे संविधान में दर्ज धर्म-निरपेक्षता के सिद्धांतों के अनुसार है। उन्होंने कहा कि यह बिल अक्तूबर, 2018 से भारत के राष्ट्रपति की मंज़ूरी के लिए लम्बित पड़े हैं। पंजाब सरहदी राज्य होने के कारण आपसी-भाईचारे को कायम रखने के लिए यह बिल ज़रूरी होने पर ज़ोर देते हुए भगवंत मान ने केंद्र सरकार के दख़ल की माँग की।

क्योंकि राज्य में सांप्रदायिक शांति और आपसी-भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रहे अपराधियों को सख़्त सज़ाएं देने के लिए इन बिलों के लिए राष्ट्रपति की जल्दी मंज़ूरी की ज़रूरत है। एक अन्य अहम मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार सरहद पर ज़ीरो लाईन से 150 मीटर तक निर्माण किया जा सकता है, परन्तु पंजाब में कुछ स्थानों पर कँटीली तार ज़ीरो लाईन से काफ़ी दूरी पर भारत की तरफ़ है। 

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि गुरदासपुर सैक्टर के अधीन आने वाले ए.ओ.आर. 121 बटालियन बी.एस.एफ. माधोपुर में बॉर्डर पिल्लर नंबर 2/एम से बॉर्डर पिल्लर नंबर 10/12 तक के क्षेत्र में कँटीली तार अंतरराष्ट्रीय सरहद से करीब चार किलोमीटर दूर है। 

भगवंत मान ने कहा कि क्योंकि खेती वाली ज़मीन का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय सरहद और मौजूदा बाड़ के बीच आता है, इसलिए बहुत से किसानों को इस ज़मीन पर खेती करने के लिए कँटीली तार से पार जाना पड़ता है, जिस कारण उनको रोज़ाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सीमा सुरक्षा बल के काम का बोझ भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन किसानों को भी काफ़ी मुआवज़ा देना पड़ता है। भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किए बिना किसानों के हित में जहाँ भी संभव हो कँटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सरहद पर अधिक से अधिक ज़ीरो लाइन की तरफ तबदील करने की संभावनाओं का पता लगाएं।

मुख्यमंत्री ने अमित शाह को नई चुनौतियों का प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने के लिए प्रांतीय पुलिस बल के आधुनिकीकरण को सुनिश्चित बनाने के लिए खुले दिल से फंड मुहैया करवाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सरहद पार से हो रही घुसपैठ और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए राज्य बल को अति-आधुनिक यंत्र और हथियार मुहैया करवाना समय की मुख्य ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को कायम रखने के लिए यह सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।

 

Tags: Amit Shah , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD