Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मजबूत डिफेंस पर जोर दिया

Sports News, Hockey, Hockey Player, Indian Mens Hockey Team, Harmanpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 29 Nov 2022

Last updated on: Nov 29, 2022, 00:00 IST

हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से तीसरे मैच में बुधवार को मुकाबला होगा। दोनों टीमों का मानना है कि जनवरी में भारत में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए ये मैच महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-4 और 7-4 से हराया है। 

भारतीय टीम सीरीज को जिन्दा रखने के लिए तीसरा मैच हर हाल में जीतना चाहती है। कप्तान हरमनप्रीत ने पहले दो मैचों पर कहा, "हमने पहले दो मैचों में गलतियां की है। ऑस्ट्रेलिया मौकों का फायदा उठाने में सक्षम है यदि उसे जरा सा भी मौका मिल जाता हैं। इसलिए हमें अपने डिफेंस को मजबूत करना होगा।"

दोनों मैच संघर्षपूर्ण रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया अपने हमलों में चरम पर रहा है। उन्होंने अपनी तेज गति का पूरा फायदा उठाया है और दो मैचों में 12 गोल दागे हैं। हरमनप्रीत ने उच्च स्तर वाले मैचों को लेकर कहा, "जब ज्यादा स्कोर वाले मैच होते हैं तो टीमें अपनी पूरी ताकत से हमला करती हैं। ऐसे में गलतियां हो जाती हैं और पेनल्टी कॉर्नर निकलते हैं।"

हरमनप्रीत ने जोर देकर कहा, "हम पेनल्टी कॉर्नर बनाने और उस पर गोल करने में कामयाब रहे हैं लेकिन हमने कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी दिए हैं जिस पर अगले मैचों में हमें काबू पाने की जरूरत है।"पहले दो मैचों के सकारात्मक पहलुओं के बारे में हरमनप्रीत ने कहा, "बीच में हस्तक्षेप और जवाबी हमले हमारे लिए प्लस प्वाइंट रहे हैं। 

गति और फिटनेस के मामले में हम ऑस्ट्रेलिया की बराबरी पर हैं। हमें मैचों में अच्छी शुरूआत मिली है और पहले क्वार्टर में ही गोल किये हैं। कुछ युवा खिलाड़ियों जैसे मोहम्मद रहील और सुखजीत ने दबाव के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया हैं।"कप्तान ने साथ ही कहा, "हमने ऑस्ट्रेलिया जैसी स्तरीय टीम के खिलाफ खेलकर विश्व कप के लिए अनुभव हासिल किया है और अब हमें अगले तीन मैचों का इन्तजार है।"

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के शेष तीन मैच

मैच 3 - नवंबर 30 (1330 बजे)

मैच 4 - दिसंबर 3 (1100 बजे)

मैच 5 - दिसंबर 4 (1100 बजे)

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , Indian Mens Hockey Team , Harmanpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD