Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फरीदाबाद में जीवन विज्ञान डेटा - ‘इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर' के लिए भारत का पहला राष्ट्रीय कोष राष्ट्र को समर्पित किया

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister, Faridabad, Indian Biological Data Center, IBDC
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदाबाद , 10 Nov 2022

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज फरीदाबाद, हरियाणा में जीवन विज्ञान डेटा-'इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर' (आईबीडीसी) के लिए भारत का पहला राष्ट्रीय भंडार कोष (रिपॉजिटरी) राष्ट्र को समर्पित किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार के जैव- प्रौद्योगिकी–गर्व (बायोटेक-प्राइड) दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत में सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान से उत्पन्न सभी जीवन विज्ञान डेटा को संग्रहीत करना आईबीडीसी के लिए  अनिवार्य किया गया  है।

इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), भुवनेश्वर में डेटा 'आपदा रिकवरी' साइट के साथ क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी), फरीदाबाद में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के समर्थन से स्थापित किया गया है।इसमें लगभग 4 पेटाबाइट की डेटा भंडारण क्षमता है और इसमें 'ब्रह्म' उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) सुविधा भी है। 

संगणकीय (कम्प्यूटेशनल)-गहन विश्लेषण करने में रुचि रखने वाले शोधकर्ताओं के लिए आईबीडीसी में कम्प्यूटेशनल आधारभूत ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) भी उपलब्ध कराया गया है। उपयोगकर्ता अपने अनुरोध [email protected] पर भेज कर डेटा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि आईबीडीसी ने दो डेटा पोर्टलों के माध्यम से न्यूक्लियोटाइड डेटा सबमिशन सेवाएं शुरू की हैं। 'इंडियन न्यूक्लियोटाइड डेटा संग्रहालय (आर्काइव) [ आईएनडीए]' तथा 'इंडियन न्यूक्लियोटाइड डेटा आर्काइव-कंट्रोल्ड एक्सेस (आईएनडीए-सीए)' पूरे भारत की 50 से अधिक शोध प्रयोगशालाओं से 2,08,055 प्रस्तुतियों (सबमिशन) से प्राप्त 200 बिलियन से अधिक आधार एकत्रित कर चुके हैं।

यह केंद्र आईएनएसएसीओजी (INSACOG) प्रयोगशालाओं (https://inda.rcb.ac.in/insacog/statisticsinsacog) द्वारा उत्पन्न जीनोमिक निगरानी डेटा के लिए एक ऑनलाइन 'डैशबोर्ड' की भी व्यवस्था करता है। यह डैशबोर्ड भारत भर में अनुकूलित डेटा प्रस्तुतुकरण (सबमिशन), उस तक पहुंच (एक्सेस), डेटा विश्लेषण सेवाएं और रीयल-टाइम) सार्स सीओवी-2 प्रजाति की निगरानी प्रदान करता है। 

अन्य डेटा प्रकारों के लिए भी डेटा सबमिशन और एक्सेस पोर्टल विकसित किए जा रहे हैं और उन्हें  शीघ्र  ही प्रारम्भ कर दिया जाएगा।सैद्धांतिक रूप से, आईबीडीसी खोज योग्य, सुलभ, इंटरऑपरेबल और पुन: प्रयोज्य (एफएआईआर) सिद्धांतों के अनुसार आंकड़ों को साझा करने की भावना के लिए प्रतिबद्ध है। आईबीडीसी को एक ऐसे मॉड्यूलर प्रारूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न वर्ग आमतौर पर विशेष प्रकार के जीवन विज्ञान डेटा से सम्बन्धित कार्य करेंगे।

संगणकीय (कम्प्यूटेशनल) गहन विश्लेषण करने में रुचि रखने वाले शोधकर्ताओं के लिए आईबीडीसी में संगणकीय आधारभूत अवसंरचना (कम्प्यूटेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर) को भी उपलब्ध कराया गया है। उपयोगकर्ता अपने अनुरोध [email protected] पर भेजकर डेटा सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। 

इसके अलावा, आईबीडीसी डेटा जमा करने में उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए नियमित कार्यशालाएं और अभिविन्यास [ओरिएंटेशन] (https://ibdc.rcb.res.in/news-and-announcement/) आयोजित करता है। आईबीडीसी में डेटा जमा करने के लिए वीडियो ट्यूटोरियल डेटा सेंटर की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। डेटा प्रेषण (सबमिशन)/विश्लेषण पर किसी भी कार्यशाला के निर्धारण के लिए डेटा सेंटर टीम से [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Faridabad , Indian Biological Data Center , IBDC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD