Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक, भारत की लगातार दूसरी जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, India, Netherlands, India Vs Netherlands
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 27 Oct 2022

Last updated on: Oct 27, 2022, 00:00 IST

भारत ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों रोहित शर्मा (53), विराट कोहली (नाबाद 62) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 51) के शानदार अर्धशतकों तथा सटीक गेंदबाजी की बदौलत यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को खेले गए टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच में नीदरलैंड को 56 रनों से करारी शिकस्त दी। 

यह भारत की लगातार दूसरी जीत है और वह ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारतीय टीम के दो विकेट पर 179 रनों के जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सका और लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा। टीम की ओर से टिम प्रिंगल (20) और कॉलिन एकरमैन (17) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 

भारत की ओर से अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। सूर्य को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम की शुरूआत से दबाव में दिखी, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर महज 27 रन ही बना सके। 

इस दौरान, भुवनेश्वर ने विक्रमजीत सिंह (1) को बोल्ड और अक्षर ने मैक्स ओ डोड (16) को कैच आउट कराया। जल्द ही अक्षर ने बास डी लीडे (16) को कैच आउट कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया, जिससे नीदरलैंड को 47 रनों पर तीसरा झटका लगा। इसके बाद, अश्विन ने 12.4 ओवर में कॉलिन एकरमैन (17) और टॉम कूपर (9) को पवेलियन भेज विपक्षी की कमर तोड़ दी। 

नीदरलैंड की आधी टीम 63 रनों पर सिमट गई। 16वां ओवर फेंकने आए शमी ने टिम प्रिंगल (20) को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद, अगले ओवर में भुवनेश्वर ने स्कॉट एटवडर्स (5) को अपना शिकार बनाया। भारतीय गेंदबाज नीदरलैंड टीम पर कहर बनकर टूट रहे थे, जिससे वह लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, क्योंकि अर्शदीप ने लोगन वैन बीकी (3) और फ्रेड क्लासेन (0) को चलता किया, जिससे नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। 

शारिज अहमद (16) और पॉल वैन मीकेरेनी (14) नाबाद रहे। इस तरह भारत ने 56 रनों से मैच अपने नाम कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले कप्तान रोहित, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। 

नीदरलैंड की ओर से फ्रेड क्लासेन और वैन मीकेरेन ने एक-एक विकेट हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (9) के रूप में तगड़ा लगा। वहीं, दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली शुरूआत में संभलकर खेलते नजर आए, जिससे पावरप्ले में एक विकेट खोकर 32 रन बनाए। 

इसके बाद, कप्तान रोहित ने अपने हाथ खोलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वह क्लासेन की गेंद पर 39 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 53 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके साथ ही उनके और कोहली के बीच 56 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया। 

चौथे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने कोहली के साथ मिलकर आखिरी तक धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 95 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 179 रन पर पहुंचा दिया। कोहली ने टी20 वल्र्ड कप का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया, तो सूर्यकुमार ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। कोहली 44 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 और सूर्यकुमार 25 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma , Virat Kohli , Suryakumar Yadav , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , India , Netherlands , India Vs Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD