Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू

 

राहुल गांधी अपने पूर्वजों की राह पर चलने की बजाय 19 की पंजाब दौरे पर पंजाबियों से माफी मांगे-बिक्रम सिंह मजीठिया

बीबी लूंबा द्वारा करवाये जरूरतमंद लड़कियों के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की

राहुल गांधी अपने पूर्वजों की राह पर चलने की बजाय 19 की पंजाब दौरे पर पंजाबियों से माफी मांगे-बिक्रम सिंह मजीठिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पातड़ा (पटियाला) , 16 Oct 2012

पंजाब के राजस्व मंत्री  बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में 70 प्रतिशत नौजवानों को नशेड़ी कहने के लिए कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव राहुल गांधी अपने बजुर्गो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के रास्ते पर चलने की बजाय अपनी 19 की पंजाब दौरे के दौरान समूह पंजाबियों से सार्वजनिक माफी मांगे।  मजीठिया आज पातड़ां में क्षेत्र शुतराणा की विधायका श्रीमती वनिंद्र कौर लूंबा द्वारा जरूरतमंद परिवारों की 14 लड़कियों के सामूहिक विवाह करवाने के लिए करवाये गये एक विशाल समारोह के अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर  मजीठिया ने कहा कि पूर्वजों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी द्वारा पंजाब के नवयुवकों को तबाह करने की खेली गई राजनीति की खेल जैसी ही खेल को पंजाब में पुन: ना दोहरायें। उन्होंने कहा कि वैसे चाहे 1984 के भयानक कृत्यों सहित निर्दोष सिक्खों की हत्याओं आदि घटनाओं पर किसी भी कांग्रेसी ने माफी नही मांगी, परंतु वह मांग करते हैं कि पंजाब के नवयुवकों को सोची समझी चाल तहत बदनाम करने के मामले पर राहुल गांधी जरूर माफी मांगे। उन्होंने कहा कि राहुल ने केवल 600 परिवारों पर आधारति प्रो. रविन्द्र सिंह संधू द्वारा किए गये अनुसंधान को तीन करोड़ पंजाबियों पर थोपा है जोकि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की सूझबूझ के स्तर को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पता करवाया है कि जिस एन एस यू आई के नेता ने यह सर्वेक्षण कार्य राहुल को सौंपा था वह स्वयं नशेड़ी है इसलिए बाकी पंजाबी नवयुवकों को नशेड़ी कहने से पहले राहुल अपनी पार्टी अंदर देख लेना चाहिए था।  

मजीठिया ने कहा कि उन्होंने राहुल के बयान से बहुत अफसोस पंजाब के कांग्रेसियों पर हो रहा है जो बिना सोचे समझे उनके बयान की प्रौढता कर रहें हैं।  मजीठिया ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा शिअद में बड़ स्तर पर की जा रही भागीदारी संबंधी पर पूछे जाने पर कहा कि केंद्र की यू पी ए सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और कांग्रेस की बुरी नीतियों, हर रोज उजागर हो रहे घपलों  और मंहगाई के कारण लोकसभा के मध्यकालीन चुनाव शीघ्र होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आगामी सरकार लोक हितों की पहरेदार पार्टी की बनेगी क्योंकि पूरे देश में कांग्रेस का सफाया हो रहा है, जिसका ट्रेलर उत्तराखंड व अन्य राज्यों में हुई जिमनी चुनाव में हमारे सामने आ गया है।  मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस क ी बेड़ी को डुबाने के लिए स्वयं सहायक हो रहें हैं क्योंकि वह जिस भी राज्य में जाते हैं वही कांग्रेस का सफाया हो जाता है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री  प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में लोक कल्याण व विकास कार्य शुरू करके लोगों का मन जीत लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को कांग्रेस या राहुल गांधी से कोई उम्मीद नही इसलिए पंजाब के  लोगों को अभी से ही लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए ताकि पंजाब में कांग्रेस का सफाया किया जा सके। इससे पहले विशाल समूह को संबोधित करते हुए  मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 45 वर्ष राज्य किया है,पर पंजाब के लिए इसने कुछ नही किया जबकि वाजपयी ने पंजाब को तेल शोधक कारखाना दिया जिसको कैप्टन अमरिंद्र सिंह सफेद हाथी बताते रहे वह अब डाक्टर मनमोहन सिंह ने इसको चालू किया है। 

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नौकरियां मैरिट पर उनकी सरकार ने नवयुवकों ने दी। इस अवसर पर  मजीठिया ने सामूहिक विवाह करवाने के इस लोक कल्याण के कार्य की प्रशंसा करते हुए बीबी लूंबा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र की मुख्यमंत्री  बादल के पास वकालत करके इस क्षेत्र के विकास के लिए किसी किस्म की कोई कमी नही आने देंगे। इस अवसर पर बड़ी गिनती में क्षेत्र शुतराणा के कांग्रेसी परिवारों ने शिअद में शमिल होने का एलान किया। इनको  मजीठिया ने सरोपा देकर सम्मान किया और पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया। इससे पहले पूर्व कंद्रीय मंत्री  बलवंत सिंह रामूवालिया ने संबोधन करते हुए शिअद-भाजपा सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया। न्होनें  मजीठिया की प्रशंसा करते हुए उनकी श्ख्शीअत संबंधी बताया और देश के नवयुवक नेउताओं के चर्चे है, एक राहुल गांधी और दूसरा बिक्रम सिंह मजीठिया दोनों कांग्रेस के लिए मारू साबित हो रहें हैं। इस अवसर पर एम एल ए शुतराणा वनिंद्र कौर लूंबा ने  मजीठिया का इस क्षेत्र में पहुंचने पर भरपूर स्वागत किया और उन्होंने क्ष्ेात्र की मांगों का जिक्र करते शुतराणा क्षेत्र में बड़ी आनाज मंडी, स्कूलों में अध्यापकों की कमी, घग्गर की समस्याओं के स्थायी हल, बीड़ के जानवरों द्वारा खेतों का उजाड़ा, पेय जल की समस्या आदि हल करने की पुरजोर अपील की। 

इस अवसर पर  दिपिंदर सिंह ढिल्लों, जिला परिषद के चेयरमेन  महिन्द्र सिंह लालवा , शिअद सदस्य  निर्मल सिंह हरिआऊ,  हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा, हरजीत सिंह अदालती वाला, रमेश कुमार कुक्कु, जिला प्रधान  फौजइंद्र  सिंह मखमेलपुर, यूथ अकाली दल के मुख्य प्रधान  रतिन्द्र सिंह रिक्की मान, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान  हरमीत सिंह पठान माजरा,  मेजर सिंह आदि ने संबोधन किया। इस सामूहिक विवाह समारोह अवसर पर  दीपिंदर सिंह ढिल्लों, पिछड़ी श्रेणी कमिशन के पूर्व उप चेयरमैन  अदालती वाला, यूवक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन  गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, शिअद के सदस्य जनरल कौंसिल  जोगा सिंह सिद्धू, शिअद के मुख्य प्रधान  मक्खन सिंह लालका, स्त्री अकाली दल के मुख्य प्रधान बीबी अनुपिंदर कौर संधू, वकफ बोर्ड की पूर्व सदस्य बीबी मंजू कुरेशी, हरपाल जुनेजा, शिअद के देहाती प्रधान  फौजइन्द्र सिंह मुखमेलपुर, शिअद कमेटी सदस्य  सतविंदर सिंह टोहड़ा,  बब्बी खहरा,  जसविंदर सिंह जस् सी, नगर कौंसिल पातड़ा क ी प्रधान बीबी जसबीर, पूर्व प्रधान विनोद कुमार जिंदल,  अमरजीत सिंह पंजरथ, बी जे पी के देहाती प्रधान  रविन्द्र सिंह गिन्नी, फतेहगढ़ साहिब के यूथ प्रधान अजय सिह लिबड़ा, स्त्री अकाली दल की जिला प्रधान बीबी जसपाल कौर धारणी, चेयरमैन व्यापार सैल रामेश कुक्कु, अकबर अली, सर्कल प्रधान  सुखविंदर सिंह बरास, जत्थेदार प्रीतम सिंह चीमा,  रशपाल सिंह बरास लैंड मारगेज बैंक, एस ओ आई के जिला प्रधान  गुरसेवक सिंह गोलू,  सरबजीत सिंह झींजर,  गुरदीप सिंहखांग,  परमजीत सिंह दोआबीया,  दलजीत सिंह,  दविन्द्र सिंह सिद्धू,  संतोख सिंह,  प्रेम सिंह मौलवी वाला, फकीरचंद गोयल,  बलिहार सिंह हरिआऊ, हैप्पी कलेखा,  गुरबचन सिंह मौलवी वाला,  गुरदीप सिंह,  सतनाम सिंह भंगू, मेजर सिंह सेखों, डॉ. साहिब सिंह,  बख्शीश सिंह भूल्लर, बीबी सुदेश रानी, कृष्ण दुग्गल,  रणधीर सिंह बिल्लू,  कुलदीप सिंह रेहडूू एवं शिअद और भाजपा के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के वासी शामिल थे। इस अवसर पर डिप्टी कश्रिर  जी के सिंह, एस एस पी  गुरप्रीत सिंह गिल, एस डी एम पातड़ा, श्रीमती परनीत कौर शेरगिल, डी टी ओ मोहाली  कर्ण सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD