Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले सांसद मनीष तिवारी

खतरनाक बीमारियों का कारण बन चुकी कॉस्मेटिक फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Modulus Cosmetics Pvt Ltd
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर/गढ़शंकर , 19 Oct 2022

Last updated on: Oct 19, 2022, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करके कई लोगों और जानवरों के लिए खतरनाक बीमारियों का कारण बन चुकी कॉस्मेटिक फैक्ट्री के संदर्भ में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर सांसद तिवारी ने उन्हें एक पत्र भी सौंपा।

सांसद तिवारी ने पर्यावरण मंत्री कब का है कि वह उक्त फैक्ट्री के संदर्भ में 23 सितंबर को भी उन्हें एक पत्र लिख चुके हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पड़ने वाली मॉडल्स कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड से होने वाले प्रदूषण के चलते श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अधीन आते गांव महिंदवानी और आसपास के इलाकों में बसने वाले लोगों और यहां तक कि जानवरों की सेहत पर भी बहुत बुरा असर पड़ रहा है। जिसे लेकर वह संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश देने की अपील करते हैं।

सांसद तिवारी ने बताया कि वह 14 अक्टूबर को इस संदर्भ में प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों द्वारा दिए जा रहे धरने में भी शामिल हुए थे, जो अब 77वें दिन में प्रवेश कर चुका है। क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें बताया कि उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हर गांव में कोई ना कोई गांव वाला किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित है व इसका कारण उक्त फैक्ट्री द्वारा फैलाया जाने वाला प्रदूषण है। 

इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से सीनियर मेडिकल अफसर, पीएचसी, पोशी, होशियारपुर के नेतृत्व में महिंदवानी-गढ़शंकर में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था, जिसके नतीजे चिंताजनक रहे हैं। इस दौरान चेकअप किए गए 523 मरीजों मैं से 82 को फेफड़ों संबन्धी बीमारियां और सांस की शिकायतें, 80 को चमड़ी की बीमारियां, 88 को आंखों की बीमारियां और चेहरे की समस्याएं थी, जबकि 275 को सामान्य सेहत संबन्धी समस्याएं थीं। 

यह एक चिंताजनक स्थिति है, जिस पर तुरंत ध्यान दिया जाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को हो रही बीमारियां सीधे तौर पर उक्त फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण का परिणाम हैं। फैक्ट्री से निकलने वाले हानिकारक धुए ने हवा को जहरीला बना दिया है। फैक्ट्री में टनों की तादाद में पराली जलाई जाती है और उससे निकलने वाला हानिकारक धुआं 5-6 किलोमीटर के क्षेत्र को प्रभावित करता है। 

हवा के साथ-साथ जमीनी पानी को भी प्रदूषित कर रहे केमिकल वेस्ट का क्षेत्र के वनस्पति और पशुओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। केमिकल वेस्ट के सही तरीके से डिस्पोजल ना होने के चलते उसने पेयजल को भी दूषित कर दिया है। यहां कैंसर फैलने का भारी खतरा है, क्योंकि ये केमिकल कासीनजन हैं। फैक्ट्री द्वारा इस्तेमाल किए जाते केमिकल से फैलने वाली बदबू हर घर तक पहुंचती है। 

क्षेत्र के छात्र सही तरीके से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे। फैक्ट्री संचालक ने अपने उत्पादन को बढ़ाने हेतु कुदरती वनस्पति को हटा दिया है। कुदरती नहरें और धाराएं पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण को कंट्रोल करने हेतु जरूरी औजार का इस्तेमाल नहीं किया जाता। जिसके चलते कुदरती तबाही आने की आशंका है। 

वास्तव में बगैर ट्रीट के इफूलेंट्स छोटी नदियों में छोड़ें जा रहे हैं जो सवा नदी में जाती हैं और सीधे तौर पर सतलुज नदी में मिल जाते हैं, जो अब शहरी पंजाब में लगे उद्योगों द्वारा छोड़े जाने वाले जहरीले केमिकलों से और अधिक प्रदूषित हो रही है।ऐसे में वह आप से केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को प्रभावित क्षेत्र में एक टीम भेजकर सर्वे करवाए जाने और इस संबंध में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग करते हैं, ताकि वातावरण के साथ-साथ इन गांवों के निवासियों की सेहत को भी बचाया जा सके।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Modulus Cosmetics Pvt Ltd

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD