Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

भारत के डिफेंडर Harmanpreet Singh को एफआईएच 'प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना गया

Sports News, Hockey, Hockey Player, India Mens Hockey Team Defender And Vice Captain, Harmanpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुसाने , 07 Oct 2022

Last updated on: Oct 07, 2022, 00:00 IST

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह को लगातार दूसरे वर्ष एफआईएच 'प्लेयर आफ द ईयर' चुना गया है। 26 वर्षीय डिफेंडर को उनकी गोल-स्कोरिंग क्षमता के लिए पुरस्कार मिला, जो पिछले साल एक स्तर ऊपर चला गया है, क्योंकि कई टीमों का पेनल्टी-कॉर्नर में उनके ड्रैग फ्लिक्स से निपटना असंभव हो गया था। 

प्रो लीग 2021/22 में उनके स्कोरिंग रिकॉर्ड में 16 मैचों में से दो हैट्रिक के साथ अविश्वसनीय 18 गोल शामिल हैं। उन 18 गोलों के साथ, उन्होंने भारत के लिए शीर्ष स्कोरर के रूप में सीजन का अंत किया जो अब प्रो लीग के एक सीजन में एक खिलाड़ी द्वारा किए गए सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है। 

हरमनप्रीत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी ढाका 2021 में भी शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने छह मैचों में आठ गोल किए, हर एक मैच में गोल किया, जिससे भारत ने पोडियम पर समापन किया। उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि भारत ने बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में रजत पदक जीता था। 

हरमनप्रीत अब लगातार वर्षों में प्लेयर आफ द ईयर पुरस्कार (पुरुष वर्ग) जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं और एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गए है जिसमें ट्यून डी नूजर (नीदरलैंड), जेमी ड्वायर (आस्ट्रेलिया) और आर्थर वैन डोरेन (बेल्जियम) शामिल हैं। 

हरमनप्रीत के कुल अंक 29.4 अंक थे। उनके बाद थियरी ब्रिंकमैन 23.6 अंक के साथ दूसरे और टॉम बून 23.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीदरलैंड की फेलिस एल्बर्स को महिला वर्ग में एफआईएच प्लेयर आफ द ईयर 2021/22 चुना गया है।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , India Mens Hockey Team Defender And Vice Captain , Harmanpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD