Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट

 

काजल और ज़ोरावर सिंह को मिस और मिस्टर फ्र्रेशर 2022 के रुप में चुना गया

सीजीसी लांडरा ने नए छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी जश्न 2022 का आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Jashan 2022

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरा , 04 Oct 2022

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (सीजीसी) लॉडर्स ने अपने नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी 'जशन-2022' का आयोजन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मिस एंड मिस्टर फ्रेशर 2022 का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। सीबीएसए, सीजीसी लांडरा की काजल को मिस फ्रेशर 2022 और सीईसी, सीजीसी लांडरा के ज़ोरावर सिंह को मिस्टर फ्र्रेशन का खिताब प्राप्त हुआ। 

विजेताओं को उनके कान्फीडेंस, प्रेज़ेन्टेशन और कौशल के आधार पर चुना गया। सीईसी, सीजीसी लांडरा की छात्रा गुरलीन को और सीबीएसए, सीजीसी लांडरा के छात्र विकास को रनर अप के रुप में चुना गया। अभिनेता, गायक और मॉडल स्वीटाज बराड़, मिस पंजाब 2022 रणविंदर ढिल्लों और मॉडल और अभिनेत्री सनम बरियार के निर्णायक पैनल द्वारा उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

इस आयोजन के दौरान, छात्रों ने पश्चिमी, पारंपरिक और फ्यूजन नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही गीत, बैंड माइम, स्किट प्रतियोगिता के साथ ही भांगड़ा की विशेष प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा कॉलेज के अनूठे जीवन को दर्शाने वाली एक विशेष स्किट भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। 

सांस्कृतिक प्रदर्शनों को मिस और मिस्टर फ्रेशर 2022 पेजेंट के विभिन्न दौरों के साथ जोड़ा गया। प्रतियोगिता तीन अलग-अलग राउंड के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें रैंप वॉक, सेल्फ-आइडेंटीफिकेशन, क्विज और फाइनल क्विज राउंड शामिल थे। इसके अलावा छात्रों ने डीजे पार्टी का भी लुत्फ उठाया।

इस मौके पर सीजीसी लांडरा के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और सीजीसी लांडरा के प्रेसीडेंट राशपाल सिंह धालीवाल ने नए छात्रों को बधाई दी और उन्हें अपने-अपने पाठ्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Jashan 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD