Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

मप्र के सागर में 3 दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत

Hadsa, Hadsa India, Sagar, Madhya Pradesh, Train Hadsa, Train Hadsa Sagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सागर , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। रेल पटरी पर बैठे तीन दोस्त एक ट्रेन की चपेट में आ गए और इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी भी बाद में मौत हो गई। 

यह हादसा मोती नगर थाना क्षेत्र के बम्होरी रैगुआं रेल फाटक के करीब का है। तीन दोस्त धर्मेंद्र यादव, संजू घोषी और पप्पू यादव रेल पटरी पर बैठे बात कर रहे थे। ये तीनों तीसरी लाइन पर बैठे थे और उन्होंने इस बात की उम्मीद थी कि इस पर रेल नहीं आएगी मगर उनका अनुमान गलत निकला और ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

इस हादसे में 2 की मौत हो गई और एक साथी घायल हुआ। घायल युवक ने बताया कि वे पटरी पर बैठे बात कर रहे थे इसी दौरान खुरई की ओर से हीराकुंड एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन आते देख तीनों भ्रम में पड़ गए उन्होंने सोचा कि ट्रेन दूसरे ट्रैक से गुजरेगी। 

ऐसा इसलिए क्योंकि तीसरे ट्रैक से कम ही गाड़ियां गुजरती हैं। वे उस पटरी पर से उठे नहीं और ट्रेन इतनी तेजी से आई कि तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो के शरीर टुकड़ों में बदल गए जबकि एक घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसकी भी मौत हो गई।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Sagar , Madhya Pradesh , Train Hadsa , Train Hadsa Sagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD