Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

सांसद तिवारी ने वार्ड नं. 8 व 1 में विकास कार्यों हेतु 3-3 लाख रुपये की ग्रांट जारी की

कहा: दावे करने से नहीं होता विकास, जमीनी स्तर पर दिखना भी चाहिए

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नया गांव , 24 Sep 2022

Last updated on: Sep 24, 2022, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु ग्रांट जारी करने का सिलसिला जारी है, जिनकी ओर से वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 8 में 3-3 लाख रुपये की ग्रांट से सोलर लाइटें लगाने हेतु चेक इलाका निवासियों को सौंपे गए।

इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु ग्रांट जारी करने का सिलसिला जा रही है, ताकि लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि वह विकास की राजनीति पर विश्वास रखते हैं और इसी श्रृंखला में अलग-अलग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में में विकास कार्यों हेतु ग्रांट जारी की जा रही है। 

उन्होंने विरोधियों को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि मात्र दावे करने और अखबारों में विज्ञापन देने से विकास नहीं होता, यह जमीनी स्तर पर दिखना भी चाहिए।इस दौरान अन्य के अलावा, वार्ड नं. 8 से पार्षद सुशील कुमार, सुधीर सूद, देवराज, रोशन लाल, वार्ड नं. 1 से पार्षद कुलविंदर कौर, मनजीत सिंह, कृष्ण बिल्ला पूर्व पार्षद, करतार भूंबला, सोम नाथ, जोगिंदर कटारिया भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD